आरिफ नियाज़ी।
हरिद्वार शिरोमणि गुरु रविदास विश्व महापीठ, उत्तराखण्ड कोर कमेटी की बैठक में पहुंचे समाज कल्याण योजनाएं एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष एवं दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने गुरु रविदास जी के “मन चंगा तो कठौती में गंगा” और “बेगमपुरा” के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि गुरु रविदास जी ने पूरे जीवन सामाजिक समरसता, समानता और मानवता का संदेश दिया।उनके जीवन से प्रेरणा लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार संत गुरु रविदास जी के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति के कल्याण के लिए कार्य कर रहे है।
उन्होंने कहा कि अनुसूचित समाज के उत्थान के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा अनेक योजनाए चलाई जा रही है जिनका का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंच रहा है। राज्य मंत्री ने कहा की समाज में शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वाभिमान को बढ़ावा देने के लिए ऐसे मंच महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।बैठक में महापीठ के पदाधिकारी, सदस्यगण एवं समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने समाजहित में मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।