Jan Mudde

No.1 news portal of India

बीती रात कस्बा झबरेड़ा में चोरों का आतंक,किसानों के ट्यूबवेल से तांबे के तार ले उड़े चोर, पानी की मोटरें भी तोड़ीं।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​कस्बा झबरेड़ा और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बीती रात बेखौफ चोरों ने जमकर तांडव मचाया। बेखौफ बदमाशों ने क्षेत्र के कई किसानों के खेतों पर बने ट्यूबवेलों को निशाना बनाते हुए पानी की मोटरों से तांबे के कीमती तार चोरी कर लिए। इतना ही नहीं, चोरी के दौरान बदमाशों ने पानी की मोटरों और स्टार्टरों को भी बुरी तरह तोड़-फोड़ दिया, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान पहुंचा है।​सुबह जब किसान अपने खेतों में फसलों की सिंचाई करने पहुंचे, तो ट्यूबेवेलों की हालत देखकर उनके होश उड़ गए।​चोरों ने बेहद शातिराना अंदाज में ट्यूबवेल की मोटरों को खोलकर उनके अंदर से कई किलो तांबे की वाइंडिंग (तार) निकाल ली तार निकालने के चक्कर में चोरों ने लोहे के पंप, मोटर की बॉडी और बिजली के स्टार्टर पूरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिए। हालांकि फसलों के ऐन वक्त पर ट्यूबवेल खराब होने से किसानों के सामने फसलों को सुखाने का संकट खड़ा हो गया है।
​पीड़ित किसानों का कहना है कि क्षेत्र में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन खेतों में लगी मोटरों, केबलों और औजारों की चोरी हो रही है। किसानों ने बताया की ​”एक तरफ तो हम बिजली की किल्लत और मौसम की मार झेल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ चोरों के इस आतंक ने हमारी कमर तोड़ दी है। नई मोटर लगवाने और मरम्मत कराने में हजारों रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।​घटना से आक्रोशित स्थानीय किसानों ने पुलिस प्रशासन की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। किसानों का आरोप है कि रात के समय पुलिस की गश्त न के बराबर होती है, जिसका फायदा उठाकर बदमाश बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। किसानों की मांग है की ​चोरी की इन घटनाओं का जल्द से जल्द पर्दाफाश किया जाए।​खेतों की ओर रात के समय पुलिस गश्त सख्त और नियमित की जाए।​कबाड़ियों की दुकानों पर भी छापेमारी की जाए, जो इन चोरी के तारों और लोहे को खरीदते हैं।
​घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दे दी गई है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही चोरों को ना पकड़ा गया और चोरी का सामान बरामद न हुआ, तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369