Jan Mudde

No.1 news portal of India

28 जुलाई को भारतीय किसान यूनियन तोमर उत्तराखंड DGP कार्यालय का करेगा घेराव -चौधरी संजीव तोमर।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी

भारतीय किसान यूनियन तोमर आगामी 28जुलाई को प्रदेश के डी जी पी कार्यालय का घेराव करेगा। रामपुर के एक निजी बैकट हाल में पहुंचे भारतीय किसान यूनियन तोमर के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीव तोमर ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा की उत्तराखण्ड पुलिस किसी भी मामले को गंभीरता से नहीं लेती यही कारण है की आज प्रदेश का किसान और आम आदमी बेहद परेशान है पुलिस अधिकारी फोन रिसीव करने को तैयार नहीं हैँ। वेंकट हॉल में बड़ी संख्या में पहुंचे किसानों ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया। किसान नेता एंव किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने दिल्ली लाठीचार्ज कि कडी निदा करते हुए कहा कि जिस तरह से केंद्र सरकार अपनी मनमानी पर अड़ी है उससे अंग्रेजी हुकमत की याद आती है।उन्होंने कहा की सरकारे अंग्रेज़ों की तर्ज पर काम कर रही है जो बहुत गलत है दिल्ली में बडी बर्बरता कि साथ हमारी बहनो बेटियो और बच्चो के साथ लाठी चार्ज किया है जो सरासर गलत है। दूसरी और संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने उत्तराखंड पुलिस पर आरोप लगाते हुए कहा कि किसान यूनियन किसानों और आमजन कि समसयाओ को लेकरआगामी 28 जुलाई को देहरादून में प्रदेश के डी जी पी कार्यालय का घेराव करेंगी।किसान अपनी 31 मागो को लेकर देहरादून पहुंचेंगे। चौधरी संजीव तोमर ने कहा कि बीती 23 जून को भगवानपुर मे संगठन के कार्यकर्ता कि बेटी इकरा कि दहेज़ हत्या उसके पति सास और सुसुर द्वारा की गई जिसमे काफी देर बाद मुकदमा संख्या 0265 दर्ज किया गया लेकिन केस दर्ज होने के बाद भी अभी तक कोई गिरफ्तारी नही हो पायी है।उन्होंने आरोप लगाया की उत्तराखण्ड नशा मुक्त और भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश होना चाहिए आज आलम यह है की पुलिस थानो मे किसानो और आमजन के साथ अभद्र व्यवहार कर रही है नलकूप मोटर चोरी के मुकदमे दर्ज नही किये जाते वाहन चैकिग के नाम पर किसानो को परेशान किया जाता है। वहीं इस बाबत यूनियन के राष्ट्रीय सचिव तालीब हसन ने गंगनहर पुलिस पर आरोप लगाते हुऐ बताया है कि बीती 05 मई ,2026 को मुकदमा संख्या 0159 दर्ज़ हुआ था जिसमे पुलिस द्वारा अचानक 307 धारा हटा दी गयी तालीब हसन ने कहा कि हमारा मुकदमे की जांच दूसरे जिले में करायी जाए ऐसा ही 31 मागो को लेकर संगठन डी जी पी ओफिस पर पंचायत करेगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी राष्ट्रीय सचिव तालीब हसन कार्यकारिणी प्रदेश अध्यक्ष परवेन्दर गुर्जर जोध सिह विकास वालिया शहजाद मलिक दीपक तोमर मुकेश गुर्जर दिलशाद दीपक तोमर सलमान डाक्टर ईखलाक यूनूस प्रधान जाहिद विकास सैनी पहल सिह यशपाल ईमरान अनवर राशीद आशीष कुमार आदि मौजूद रहै।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369