आरिफ नियाज़ी।
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग, हरिद्वार द्वारा आयोजित तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का समापन /इमलीखेड़ा के कलियर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ।इस दौरान रुड़की ब्लॉक के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. राव अकरम ने बताया कि शिविर के तीनों दिन मिलाकर 1000 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। सिर्फ तीसरे दिन ही 291 मरीजों की ओपद की गई। मरीजों को विभिन्न विभागों में निशुल्क परामर्श जांच और दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
आज तीसरे दिन की प्रमुख सेवाएं जनरल फिजिशियन 201 मरीज, बाल रोग 35 मरीज,स्त्री रोग 39 मरीज,आयुर्वेद (हड्डी रोग 16 मरीज, NCD स्क्रीनिंग 48 मरीज,HIV जांच17 मरीज,Sputum जांच 13 मरीज के अलावा
-लैब जांच 40 और X-Ray 20, कुल 87 जांचें टीकाकरण 26 लाभार्थीयों ने शिविर का लाभ उठाया। इस मौक़े पर डॉ. राव अकरम ने कहा कि _“मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ. आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में हम यह शिविर आयोजित कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। 1000 से अधिक मरीजों की भागीदारी से यह स्पष्ट है कि लोग अब स्वास्थ्य के प्रति जागरूक हो रहे हैं।हालांकि स्वास्थ्य विभाग हरिद्वार ने शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी स्वास्थ्य कर्मियों और स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।





More Stories
भारतीय समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा संचालित प्रज्ञा हॉस्पिटल ने जनसेवा में स्थापित किया नया कीर्तिमान।
प्रज्ञा हॉस्पिटल, झबरेड़ा में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शुभारम्भ,सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
इमलीखेड़ा में आयोजित स्वास्थ्य शिविर का दूसरे दिन 332 मरीज़ों ने उठाया लाभ,निःशुल्क रही लैब जांच, एक्स-रे और दवा वितरण।