Jan Mudde

No.1 news portal of India

भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के 19 संगठनात्मक जिलों में ‘जिला प्रकोष्ठ प्रभारियों’ की घोषणा,आगामी 2027 चुनाव की जीत का लिया संकल्प

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​भारतीय जनता पार्टी के व्यावसायिक प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा द्वारा संगठनात्मक कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करने, नीतियों को धरातल पर उतारने एवं संगठन को अभूतपूर्व गति प्रदान करने के लिए प्रदेश के 19 संगठनात्मक जिलों में ‘जिला प्रकोष्ठ प्रभारी’ की नियुक्तियों की आधिकारिक घोषणा की है।​नवनियुक्त प्रभारियों में प्रमुख रूप से सौरभ भूषण शर्मा जिला प्रभारी देहरादून महानगर, चमोली, नैनीताल, लच्छू गुप्ता जिला प्रभारी रुड़की, टिहरी, चम्पावत, पिथौरागढ़, पवन सैनी जिला प्रभारी हरिद्वार, ऋषिकेश, कोटद्वार, उत्तरकाशी, देहरादून ग्रामीण,अतुल शाह जिला प्रभारी पौड़ी, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग,प्रशान्त वर्मा जिला प्रभारी रानीखेत, अल्मोड़ा, ऊधमसिंह नगर, काशीपुर के नाम शामिल हैँ। इस दौरान
​इस घोषणा के अवसर पर प्रदेश संयोजक सौरभ भूषण शर्मा ने आगामी 2027 के उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का शंखनाद करते हुए कहा कि संगठन की नई टीम पूरी ऊर्जा के साथ चुनावी मोड में उतर चुकी है।2027 में प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा और भाजपा इतिहास रचेगी।
​उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी नेतृत्व और उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल व दूरदर्शी मार्गदर्शन में चलाई जा रही जन-कल्याणकारी व क्रांतिकारी योजनाओं के फलस्वरूप भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने जा रही है।​प्रदेश संयोजक ने कहा कि, मोदी सरकार की ‘मुद्रा योजना’, ‘पीएम स्वनिधि योजना’, ‘स्टार्टअप इंडिया’ और ‘जीएसटी सरलीकरण’ जैसी व्यापारी-अनुकूल नीतियों ने जहां प्रदेश के छोटे-बड़े उद्यमियों और व्यापारियों को आर्थिक सुदृढ़ता दी है, वहीं राज्य सरकार की सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम, स्थानीय रोजगार प्रोत्साहन योजनाओं और होमस्टे व पर्यटन क्षेत्र में मिल रही भारी सब्सिडी ने उत्तराखंड को निवेश और व्यापार का उत्तम प्रदेश बना दिया है। डबल इंजन सरकार की बुनियादी ढांचा (इंफ्रास्ट्रक्चर) विकास नीतियां, ऑल वेदर रोड और ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना आज व्यापार और पर्यटन के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही हैं।​व्यावसायिक प्रकोष्ठ के इन सभी नवनियुक्त जिला प्रभारियों के कंधों पर सरकार की इन सभी ऐतिहासिक उपलब्धियों, डबल इंजन सरकार की नीतियों और लाभकारी योजनाओं को प्रदेश के एक-एक व्यापारी व आम जनमानस तक पहुंचाने की बड़ी जिम्मेदारी है।सौरभ भूषण शर्मा ने समस्त नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं देते हुए आश्वस्त किया कि सभी साथी संगठन की रीति-नीति के अनुरूप व्यावसायिक वर्ग के हितों की मजबूती से रक्षा करेंगे और धरातल पर प्रत्येक बूथ स्तर तक काम करके 2027 में पुनः प्रचंड बहुमत की सरकार बनाने में अपनी सर्वोच्च भूमिका निभाएंगे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369