Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर के इमलीखेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का हुआ शुभारंभ,384 मरीज़ों ने उठाया शिविर का लाभ।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखण्ड शासन, स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तत्वावधान में पिरान कलियर के इमलीखेड़ा में आयोजित तीन दिवसीय विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हुआ। यह शिविर आज से 22 जुलाई तक चलेगा। शिविर के प्रथम दिवस पर 384 मरीजों ने विभिन्न विभागों में स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।ब्लॉक रुड़की के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राव अकरम ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले दिन OPD में जनरल फिजिशियन के पास 204, आर्थो / हड्डी रोग में 52,NCD स्क्रीनिंग में 48,स्त्री रोग में 28, बाल रोग में 22 मरीजों का परीक्षण किया गया। इसके साथ ही लैब में 100 जांचें की गईं, जिनमें 78 सामान्य जांच और 22 एक्स-रे शामिल हैं। शिविर में 1HPV टीकाकरण भी किया गया। डॉ अकरम ने बताया की मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ. आर.के. सिंह के दिशा-निर्देशन में शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा निशुल्क परामर्श, जांच और दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। पहले ही दिन बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने से शिविर में जनसहयोग देखने को मिला।डॉ.राव अकरम ने कहा कि _“आपका स्वास्थ्य, हमारी प्राथमिकता” के तहत विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे शिविर लगातार लगाए जाएंगे ताकि लोगों को घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369