Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर बिजली घर के नवनिर्मित कंट्रोल रूम का उच्चाधिकारियों ने किया निरीक्षण, मिलेगी बार-बार शटडाउन की समस्या से निजात।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​मंगलौर बिजली घर के अंतर्गत निर्माणाधीन कंट्रोल रूम का निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा निगम के शीर्ष अधिकारियों का स्थानीय ऊर्जा निगम की टीम द्वारा गर्मजोशी से बुके देकर स्वागत किया गया। इस दौरान अधिकारियों ने कंट्रोल रूम की प्रगति और व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और भविष्य में इससे उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों पर चर्चा की।
​निर्माणाधीन कंट्रोल रूम का जायजा लेने के लिए ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी, निदेशक परिचालन मदन राम आर्य और अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत पहली बार मंगलौर बिजली घर पहुंचे। उच्चाधिकारियों के आगमन पर अधिशासी अभियंता ) विनोद पाण्डे और उपखंड अधिकारी (अनुभव सैनी की अगुवाई में बिजली घर के समस्त स्टाफ ने सभी का बुके भेंट कर और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।
​निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी ने कंट्रोल रूम की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मंगलौर में कंट्रोल रूम की व्यवस्थाएं काफी बेहतर और मानक के अनुरूप पाई गई हैं। निरीक्षण के समय सभी स्टाफ मुस्तैद मिला और परिसर में साफ-सफाई के भी पुख्ता इंतजाम देखने को मिले, जिसकी उन्होंने सराहना की।
मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी ने कहा की ​”मंगलौर में निर्माणाधीन कंट्रोल रूम आने वाले समय में क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था के लिए रीढ़ की हड्डी साबित होगा। जिस तरह से यहाँ काम और व्यवस्थाएं की जा रही हैं, वह काबिले तारीफ हैं।”
ऊर्जा निगम के ​अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस अत्याधुनिक कंट्रोल रूम के पूर्ण रूप से चालू हो जाने के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति में व्यापक सुधार होगा।आए दिन होने वाली ट्रिपिंग और बार-बार शटडाउन की समस्या से स्थानीय जनता को निजात मिलेगी।किसी भी तकनीकी खराबी का पता तुरंत चल सकेगा, जिससे फॉल्ट को जल्द से जल्द ठीक किया जा सकेगा इस व्यवस्था से बिजली घर का संचालन और अधिक आधुनिक, पारदर्शी व कुशल बनेगा।​इस मौके पर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ग्रामीण विनोद कुमार पांडेय, अनूप सैनी,एस डी ओ अनुभव सैनी,मोहम्मद रिजवान
अवर अभियंता सौरभ सिंह भाटी,
अवर अभियंता विकास कुमार, अवर अभियंता अभिषेक और बिजली घर का समस्त तकनीकी व प्रशासनिक स्टाफ उपस्थित रहा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369