आरिफ नियाज़ी।
रुड़की: आगामी कांवड़ यात्रा को निर्बाध और सुरक्षित बनाने के लिए ऊर्जा निगम ने कमर कस ली है। इसी क्रम में आज ऊर्जा निगम के आला अधिकारियों ने जिले के विभिन्न बिजली घरों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने जहां एक ओर बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों की जमकर पीठ थपथपाई तों वहीं दूसरी ओर लापरवाही बरतने वाले बिजली घर के स्टाफ को कड़ी फटकार लगाई।
दरअसल ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता शेखर चंद्र त्रिपाठी और निदेशक (वितरण एवं परिचालन) मदन राम आर्य ने अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत के साथ चार प्रमुख बिजली घरों का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य कांवड़ यात्रा के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करना और व्यवस्थाओं का जायजा लेना था।सबसे पहले निरीक्षण के दौरान हिमालयन बिजली घर की व्यवस्था देखकर आला अधिकारी बेहद प्रभावित हुए। वहां बिजली घर का रिकॉर्ड पूरी तरह दुरुस्त पाया गया और साफ-सफाई की उत्तम व्यवस्था थी। जनता की सुविधा के लिए सूचनात्मक बोर्ड भी लगाए गए थे। कार्य से संतुष्ट होकर मुख्य अभियंता और अधीक्षण अभियंता ने एसडीओ मोहम्मद उस्मान और अवर अभियंता सुनील कुमार का उत्साहवर्धन किया और उनकी सराहना की।
हिमालयन बिजली घर के विपरीत लंढौरा बिजली घर की स्थिति अधिकारियों को बेहद निराशाजनक मिली। वहां पर ना तो साफ-सफाई थी और ना ही रिकॉर्ड का कोई अता-पता था। इस लापरवाही पर मुख्य अभियंता ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीओ गुलशन बुलानी और वहां के स्टाफ को जमकर फटकार लगाई।
इस दौरान मुख्य अभियंता ने स्पष्ट निर्देश दिए कि यदि 10 दिनों के भीतर बिजली घर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हुईं, तो संबंधित एसडीओ के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।बिजली घर पर वर्तमान में केवल दो कैमरे लगे थे, जिस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताते हुए दो अतिरिक्त कैमरे तत्काल लगाने के निर्देश भी दिए। विभाग को निर्देश दिया गया है कि भविष्य में बिजली घर पर कम से कम शटडाउन लिया जाए ताकि कांवड़ियों और स्थानीय जनता को परेशानी ना हो।
मुख्य अभियंता ने मंगलौर और मुंडलाना बिजली घरों का भी निरीक्षण किया और वहां साफ-सफाई को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए।मंगलौर बिजली घर में निर्माणाधीन कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए अधिकारियों ने बताया कि यह 15 दिनों के भीतर चालू हो जाएगा। इस कंट्रोल रूम के शुरू होने से बिजली की बार-बार कटौती और अनावश्यक शटडाउन की समस्या से आम जनता को बड़ी राहत मिलेगी।आज के निरीक्षण दौरे में अधीक्षण अभियंता विवेक राजपूत के साथ अधिशासी अभियंता विनोद पांडे, अधिशासी अभियंता अनूप सैनी, एसडीओ मोहम्मद उस्मान, एसडीओ मोहम्मद रिजवान, एसडीओ अभिनव सैनी, एसडीओ गुलशन बुलानी सहित विभाग के सभी अवर अभियंता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
भाजपा व्यावसायिक प्रकोष्ठ के 19 संगठनात्मक जिलों में ‘जिला प्रकोष्ठ प्रभारियों’ की घोषणा,आगामी 2027 चुनाव की जीत का लिया संकल्प
मंगलौर बिजली घर के नवनिर्मित कंट्रोल रूम का उच्चाधिकारियों ने किया निरीक्षण, मिलेगी बार-बार शटडाउन की समस्या से निजात।
कलियर शरीफ में शिक्षा की नई अलख, अल जमीअत और दायित्व फाउंडेशन ट्रस्ट प्रोजेक्ट बुनियाद के माध्यम से देंगे कक्षा 6, 7 और 8 के बच्चों को ‘निशुल्क कोचिंग