Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में जन निर्माण पार्टी के सदस्यता समारोह में उमड़ा जनसैलाब,​शिवसेना, बसपा और रालोद के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने थामा ‘जेएनपी’ का दामन।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।
उत्तराखंड की राजनीति में एक बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। रुड़की में जन निर्माण पार्टी का जनाधार तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। दिल्ली हाईवे स्थित एक निजी होटल में आयोजित हुए एक भव्य सदस्यता ग्रहण समारोह में क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया शर्मा के नेतृत्व में जन निर्माण पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं ने भारी संख्या में शामिल होकर पार्टी को मजबूती प्रदान की।​शिवसेना, बसपा और रालोद में बड़ी सेंध
​इस भव्य कार्यक्रम की सबसे खास बात यह रही बहुजन समाज पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के अलावा भारी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने भी शिवसेना छोड़कर जन निर्माण पार्टी का दामन थाम लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ नेताओं ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत कराया। दरअसल आज हरिद्वार और रुड़की की जनता बदलाव चाहती है। युवाओं और क्षेत्र के विकास के लिए जन निर्माण पार्टी एक मजबूत विकल्प बनकर उभर रही है।”
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे खानपुर विधायक उमेश कुमार शर्मा ने मंच से हुंकार भरते हुए मौजूदा राजनीतिक व्यवस्था और नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उमेश कुमार ने कहा की राजनीति में आज तक
​जनता का सिर्फ इस्तेमाल हुआ है आज के समय में हरिद्वार की जनता को सिर्फ और सिर्फ राजनीतिक पार्टियों का झंडा और डंडा उठाने के लिए छोड़ दिया गया है। जमीनी स्तर पर कोई वास्तविक विकास नहीं हुआ है।
​विधायक उमेश कुमार ने नेताओं को सीधे तौर पर चेतावनी देते हुए कहा की दिल्ली की सत्ता में बैठे बड़े नेताओं को यह याद रखना चाहिए कि उनका दिल्ली जाने का रास्ता इसी हरिद्वार-रुड़की से होकर गुजरता है। उन्होंने आगे कहा कि जिस दिन क्षेत्र की यह जागरूक जनता जाग गई, उस दिन सभी लोग मिलकर आपका दिल्ली जाने वाला हाईवे जाम कर देंगे और नेताओं को उनकी सही जगह दिखाएंगे।
​इस भव्य समारोह के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एक ही मंच पर शिवसेना, रालोद और बसपा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं का जेएनपी में शामिल होना यह साफ संकेत देता है कि आने वाले समय में हरिद्वार और आसपास के क्षेत्रों में जन निर्माण पार्टी एक बड़ी सियासी ताकत बनने जा रही है। कार्यक्रम के अंत में जे एन पी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया शर्मा और पार्टी नेतृत्व ने सदस्यता लेने वाले सभी क्षेत्रवासियों का आभार और धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा की जे एन पी पूरी मज़बूती के साथ विधानसभा चुनाव लड़ेगी उन्होंने कहा की अभी अन्य राजनैतिक दलों और भी लोग जल्द ही पार्टी में शामिल होगे। भीड़ के लिहाज़ से कार्यक्रम काफ़ी सफल रहा।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369