आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर देवभूमि मानवाधिकार सेवा संघ द्वारा चावमंडी स्थित गौशाला परिसर में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं, समाजसेवियों एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस दौरान कुल पचास से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानव धर्म है। एक यूनिट रक्त किसी गंभीर मरीज को नया जीवन देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित भी किया तथा आयोजन समिति की काफ़ी सराहना भी की।इस मौके पर हरिद्वार
एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने कहा कि रक्तदान एक ऐसा पुनीत कार्य है, जो सीधे मानव जीवन बचाने का माध्यम बनता है। उन्होंने युवाओं से सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए रक्तदान जैसे जनहित कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान भी किया।
देवभूमि मानवाधिकार सेवा संघ के अध्यक्ष विवेक गुप्ता ने बताया कि संगठन लगातार समाजहित के कार्यों में सक्रिय है। रक्तदान शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना है।
नगर निगम मेयर अनीता अग्रवाल ने रक्तदान को मानवता की सबसे बड़ी सेवा बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।इस दौरान उन्होंने गौ शाला की गाय को चारा भी डाला वहीं पार्षद डॉ. नवनीत शर्मा ने कहा कि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, ताकि जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिल सके।
शिविर के सफल आयोजन में आकाश जैन, नरेंद्र कुमार आहूजा, पूजा गुप्ता, गौरव कौशिक, अजय कंसल, अनुराग त्यागी, संजीव तोमर, अमित कुमार, शगुन शर्मा, सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा और बृजमोहन सैनी सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में रक्तदाताओं की सेवा भावना की सभी अतिथियों ने सराहना की।
शिविर के सफल आयोजन में संगठन के सचिव आकाश जैन, कोषाध्यक्ष नरेंद्र कुमार आहूजा, पूजा गुप्ता, गौरव कौशिक, अजय कंसल, अनुराग त्यागी,सागर जैन,संजीव तोमर,पार्षद नवनीत शर्मा, अमित कुमार, शगुन शर्मा, सुमित अग्रवाल, अवनीश शर्मा,पार्षद प्रतिनिधि हरीश शर्मा, अनुराग त्यागी,बृजमोहन सैनी,संदीप वर्मा,नरेश धीमान, नवीन तायल, सदस्य सिद्धार्थ गोयल,सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहयोग दिया। कार्यक्रम में रक्तदाताओं के उत्साह और सेवा भावना की सभी अतिथियों ने सराहना की।





More Stories
भगवानपुर पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, तीन शातिर चोर गिरफ्तार, 12 चोरी की बाईक बरामद।
शेरपुर में किसान वैज्ञानिक चौपाल में किसानों को सिखाए गए खेती के गुर, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी पहुंचे।
एस.आई.आर को लेकर रसूलपुर गांव में ग्रामीणों को राज्य मंत्री ने किया जागरूक, सुनी समस्याएं।