आरिफ नियाज़ी।
रूड़की की भगवानपुर पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे एक ख़ास अभियान के तहत पुलिस ने चोरी की 12 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। इनमें भगवानपुर, कलियर और हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र से चोरी हुई बाइकें भी शामिल हैं। वही पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी कुलदीप सैनी पर पहले से 11 मुकदमे दर्ज हैं जिसकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी वही पकड़े गए तीनों शातिर चोर सहारनपुर जिले के रहने वाले है। इस दौरान एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि पुलिस अब बरामद अन्य वाहनों के संबंध में जानकारी जुटाने के साथ-साथ गिरोह के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। एस एस पी का कहना है की गिरोह के सदस्यों के अपराधिक रिकॉर्ड को भी खगाला जा रहा है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।