Jan Mudde

No.1 news portal of India

लंढौरा और बिझोली में विजिलेंस का छापा, बिजली चोरों में मचा हड़कंप, एक दर्जन बिजली चोर पकडे।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रूड़की ऊर्जा निगम और विजलेंस टीम का बिजली चोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज दोपहर देहरादून से पहुंची विजिलेंस की टीम और स्थानीय ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने संयुक्त रूप से बिझोली और लंढौरा क्षेत्र में भारी पुलिस बल के साथ औचक छापेमारी की। इस कार्रवाई के दौरान टीम ने करीब एक दर्जन लोगों को अवैध रूप से बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है ​विजिलेंस की इस अचानक हुई कार्रवाई से बिजली चोरों में दिनभर हड़कंप मचा रहा। छापेमारी की भनक लगते ही कई लोग आनन-फानन में छतों से अपने अवैध केबल उतारते दिखे, तो कई लोग कटिया हटाते नजर आए। इस अभियान के दौरान कुछ जगहों पर विजिलेंस टीम और ग्रामीणों के बीच तीखी नोकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन टीम ने सख्त रुख अपनाते हुए अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया।
​​मामले की जानकारी देते हुए लंढौरा ऊर्जा निगम के एसडीओ गुलशन बुलानी ने साफ शब्दों में कहा कि बिजली चोरी के खिलाफ विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और इसमें किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।
​”आज की छापेमारी में लगभग एक दर्जन लोगों को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया है। इन सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज करने के साथ-साथ भारी जुर्माना वसूलने की कार्रवाई भी की जा रही है।​एसडीओ ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए बिजली चोरी का रास्ता न अपनाएं। उन्होंने कहा कि सभी उपभोक्ता ईमानदारी से वैध कनेक्शन लें, समय पर अपने बिजली बिलों का भुगतान करें और ऊर्जा निगम को व्यवस्था सुधारने में सहयोग करें।
​इस पूरी कार्रवाई के दौरान लंढौरा ऊर्जा निगम के सभी विभागीय कर्मचारी और विजिलेंस टीम के अधिकारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369