आरिफ़ नियाज़ी।
रुड़की के शेरपुर गांव में आयोजित किसान वैज्ञानिक चौपाल में किसानों को आधुनिक खेती के गुर सिखाए गए। इस दौरान उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने शिरकत कर किसानों से सीधा संवाद किया और उन्हें कृषि क्षेत्र में आ रही नई तकनीकों की जानकारी दी।
इस दौरान किसानों को सॉइलेस फार्मिंग, मशरूम उत्पादन, आधुनिक सब्जी उत्पादन, पशुपालन और मछली पालन जैसे रोजगारपरक और लाभकारी विकल्पों के बारे में जागरूक किया गया।साथ ही कृषि किट, उन्नत खाद और पशुओं के लिए मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार अन्नदाताओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ खेती में नई तकनीकों को अपनाना जरूरी है, जिससे किसान कम लागत में अधिक उत्पादन लेकर अपनी आय बढ़ा सकें।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।