आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा के रसूलपुर स्थित बारात घर में आयोजित _बाबा साहेब डॉ भीमराव अंबेडकर बहुद्देशीय शिविर_ में पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने जहाँ ग्रामीणों की समस्याओं को काफी गंभीरता से सुना वहीं उन्होंने एस.आई.आर. को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया। इस मौक़े पर राज्य मंत्री देशराज
कर्णवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार का संकल्प है कि समाज कल्याण की सभी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरलता एवं पारदर्शिता से पहुंचे यह शिविर कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा अनुमोदित था। कर्णवाल ने कहा की बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने 26 जनवरी 1950 को कहा था की अब रानी के पेट से राजा पैदा नहीं होगा,एक नौकरानी का बेटा भी इस देश का राजा बनेगा। मैंने देश की जनता को सविधान मे वोट का अधिकार दिया है। इसलिए मतधिकार से बड़ा कोई भी अधिकार शासन प्रणाली मे नहीं है। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा किया जा रहा एस. आई. आर का कार्य प्रजातंत्रिक शासन प्रणाली मे मिल का पत्थर साबित होगा।उन्होंने कहा की एस आई आर से लोगों में किसी तरह का कोई भरम नहीं होना चाहिए। इस अवसर पर प्रधान पति लक्ष्मी चंद के साथ सैंकड़ो समर्थकों ने राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल का स्वागत किया। इस अवसर पर स्कूल की बाउंड्रीवॉल और सौंदर्यकरण की भी मांग की गई।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।