आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के शिवपुरम क्षेत्र में लंबे समय से जल निकासी की व्यवस्था ना होने के कारण स्थानीय निवासियों का धैर्य जवाब दे गया है। जलभराव और गंदगी की समस्या से त्रस्त आक्रोशित सैकड़ों क्षेत्रवासी समाजसेवी सतीश शर्मा के नेतृत्व में धरने पर बैठ गए। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी उपेक्षा का गंभीर आरोप लगाया।
धरने को संबोधित करते हुए समाजसेवी सतीश शर्मा ने सत्ताधारी दल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा की शिवपुरम के लोग पिछले लंबे समय से नारकीय जीवन जीने और गंदे पानी के बीच रहने को मजबूर हैं। प्रदेश में पिछले दस सालों से भाजपा की सरकार है, नगर निगम से लेकर कैबिनेट मंत्री तक भाजपा के हैं, लेकिन बड़े दुख की बात है कि पिछले 16 साल से आज तक सरकार का कोई भी जनप्रतिनिधि इन पीड़ित लोगों की सुध लेने नहीं आया।”सतीश शर्मा ने यह भी आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार शिवपुरम क्षेत्र की इस गंभीर समस्या को लेकर बिल्कुल भी संवेदनशील नहीं है। सरकार की इसी बेरुखी के कारण आज आम जनता को सड़कों पर उतरकर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।प्रदर्शनकारियों ने चिंता जताते हुए कहा कि आगामी मानसून और बरसात के दिनों में नाले का गंदा पानी लोगों के घरों के भीतर तक घुस जाता है। इससे पूरे क्षेत्र में मलेरिया, डेंगू जैसी संक्रामक बीमारियां फैलने का खतरा चौबीसों घंटे सताने लगा है। यदि समय रहते नाले की सफाई और जल निकासी का स्थायी समाधान नहीं किया गया, तो आने वाले दिनों में स्थिति और भी भयानक हो जाएगी।समाजसेवी और क्षेत्रवासियों ने शासन-प्रशासन को सीधे शब्दों में चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही जल निकासी की समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो समस्त क्षेत्रवासी एक बड़े और उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन और स्थानीय प्रशासन की होगी।जनआक्रोश प्रदर्शन में मुख्य रूप से राजेश गोस्वामी, जितेंद्र कुमार, राजेंद्र सिंह नेगी, सुल्तान सिंह, राजेंद्र जुयाल, चंद्रभाल, रमेश सिंह, दौलत राम, प्रमोद कुमार, कृष्णपाल, दिनेश कुमार, जसबीर सिंह, जेपी सिंह, मनोज धीमान, अनिल कुमार त्यागी, सुरेंद्र सिंह, वीके गौर और सतेंद्र शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय मातृशक्ति और युवा मौजूद रहे।





More Stories
पनियाला में डॉ. अंबेडकर समाज कल्याण शिविर में सभासदों का हंगामा,राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने किया शांत,मौके पर सुनी जन-समस्याएं, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।
रूड़की मोहिनी देवी डिग्री कॉलिज के कवि सम्मेलन में पहुंची प्रमुख हस्तियाँ, कवियों ने देर रात तक बांधे रखा समां।
गरीब के द्वार सरकार” राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने हरजौली झोझा में सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश।