Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंत्री जी! पार्क में जहरीले सांप हैं, बच्चे और महिलाएं दहशत में हैं…” शिविर में अजीबोगरीब शिकायत सुन राज्य मंत्री भी रह गए हैरान।

Spread the love

 

आरिफ नियाज़ी।

रूड़की के मतलबपुर वार्ड में आयोजित डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण शिविर में उस समय एक बेहद चौंकाने वाला और दिलचस्प मामला सामने आया, जब वार्ड की दर्जनों महिलाएं और ग्रामीण सीधे राज्य मंत्री के सामने जा पहुंचे। ग्रामीणों ने शिकायत दर्ज कराई कि गांव के एक पार्क में भारी जलभराव हो गया है, जिसके कारण वहां जहरीले सांपों का डेरा बन चुका है। सांपों की मौजूदगी से महिलाओं और बच्चों में भारी दहशत है। ग्रामीणों ने दो टूक शब्दों में कहा कि सबसे पहले इस जलभराव की समस्या को दूर कर उन्हें सांपों के खौफ से निजात दिलाई जाए।
​महिलाओं के कड़े रुख और गंभीर समस्या को देखते हुए राज्य मंत्री ने अधिकारियों और वार्ड के पार्षद मनोज कुमार को तुरंत इस समस्या से अवगत कराते हुए समाधान के आदेश दिए । जल्द समाधान के ठोस आश्वासन के बाद ही ग्रामीण शांत हुए।
हालांकि ​इससे पहले मतलबपुर पहुंचने पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी, प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़, भाजपा नेत्री बैजंती माला और रोमा सैनी का ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया।​​इस अवसर पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने धामी सरकार की पीठ थपथपाते हुए कहा की ​”मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विकास को नए आयाम दिए हैं। गांव-गांव में इस तरह के बहुउद्देशीय शिविर आयोजित कर अधिकारियों को सीधे जनता के द्वार भेजा जा रहा है ताकि समस्याओं का तुरंत निस्तारण हो सके।”​उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि एक चाय बेचने वाले ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया है। आज केंद्र सरकार की ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ जैसी तमाम योजनाओं का लाभ सीधे आम आदमी तक पहुंच रहा है और मोदी जी डॉ. बी.आर. अंबेडकर के सपनों को साकार कर रहे हैं।
​​शिविर को संबोधित करते हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी मुफ्ती अब्दुल वहाब कासमी ने मुस्लिम समाज से बड़ा आह्वान किया। उन्होंने कहा की ​मुस्लिम समाज को भाजपा से डरने की जरूरत नहीं है। कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों का इस्तेमाल सिर्फ वोट बैंक के रूप में किया, लेकिन उनके विकास के लिए कुछ नहीं किया। इसलिए मुस्लिम समाज कांग्रेस के झांसे में ना आकर भाजपा के साथ जुड़े, ताकि प्रदेश का विकास और तेजी से हो सके।​पार्क में जलभराव और सांपों की शिकायत के अलावा शिविर में मुख्य रूप से निम्नलिखित जनसमस्याएं दर्ज की गईं जिनमें ​वृद्धावस्था, विधवा पेंशन,​किसान पेंशन योजना,​नए राशन कार्ड बनवाने और
​वार्ड की बदहाल सड़कों की मरम्मत आदि।
​इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेत्री बैजंती माला, रोमा सैनी, पार्षद मनोज कुमार, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मदन सिंह रावत, सहायक कृषि अधिकारी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी राजकुमार, संध्या शर्मा, रोहित कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369