Jan Mudde

No.1 news portal of India

देर रात आए आंधी-तूफान से विद्युत नेटवर्क ध्वस्त, कई इलाकों में पेड़ गिरने से हाईटेंशन लाइनें टूटीं,* *​चूड़ियाला में 33KV लाइन पर पेड़ गिरने से विवाद; फॉरेस्ट गार्ड ने काम रोका, रेंजर के हस्तक्षेप के बाद हटा पेड़।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

​भगवानपुर।देर रात आए भीषण आंधी और तूफान ने क्षेत्र में जमकर तबाही मचाई। तूफान के कारण विद्युत व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई, जिससे लोगों को करीब 12 घंटे तक बिना बिजली के भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस प्राकृतिक आपदा का सबसे घातक असर भगवानपुर के बुग्गावाला और डाडा जलालपुर इलाकों में भी देखने को मिला, जहां बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर सड़कों और हाईटेंशन लाइनों पर जा गिरे। इसके अलावा पुहाना बिजली घर, भलस्वागाज और चूड़ियाला में भी विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप रही।
​हालांकि ​तूफान के दौरान चूड़ियाला के पास एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब 33 हजार वोल्ट (33KV) की मुख्य लाइन पर अर्जुन का एक विशाल पेड़ गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही जे ई संजीव कुमार अपनी टीम और लाइनमैनों के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे और पेड़ हटाने का काम शुरू किया।
​इसी बीच, फॉरेस्ट गार्ड योगेश कुमार मौके पर पहुंच गया और उसने ऊर्जा निगम की टीम का विरोध करते हुए पेड़ हटाने से साफ मना कर दिया। ग्रामीणों और जेई संजीव कुमार ने संकट की स्थिति को देखते हुए फॉरेस्ट गार्ड पर काफी दबाव बनाया, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ। मामला बढ़ता देख SDO अंजीव कुमार राणा ने तत्काल रुड़की रेंजर शैलेंद्र सिंह नेगी से संपर्क साधा। रेंजर के हस्तक्षेप के बाद वन विभाग की टीम हरकत में आई और कटर मशीनों की मदद से अर्जुन के पेड़ को लाइन से हटाया जा सका।​विद्युत लाइनों को दुरुस्त करने के लिए ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी सुबह से ही मोर्चे पर डटे रहे। पुहाना के SDO अंजीव कुमार राणा, JE संजीव कुमार और JE वसीम अहमद ने अपने-अपने क्षेत्रों में कमान संभाली और दोपहर तक अधिकांश लाइनों को चालू करा दिया।​वहीं, सबसे बड़ी चुनौती बुग्गावाला और डाडा जलालपुर बिजली घरों में रही, जहां SDO सजल अठवाल अपने पूरे स्टाफ के साथ सुबह से ही 33KV की लाइन को ठीक करने में जुटे रहे। देर शाम तक विभागीय टीमें लाइनों को पूरी तरह से दुरुस्त करने के लिए कड़ी मशक्कत करती नजर आईं।​इस पूरे मामले पर भगवानपुर ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता आशुतोष तिवारी ने बताया की देर रात आए तूफान से क्षेत्र के विद्युत बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचा है। लेकिन हमारे अधिकारियों और फील्ड स्टाफ की मुस्तैदी के चलते युद्धस्तर पर काम कर कुछ ही घंटों में सप्लाई को चरणबद्ध तरीके से चालू कर दिया गया है।”
​इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रवासियों को सचेत करते हुए कहा कि मौसम विभाग की ओर से एक और अलर्ट जारी किया गया है, इसलिए सभी को आगामी कुछ दिनों तक विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369