Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा के कोटवाल आलमपुर के विवाद को लेकर पुलिस ने किया एक दर्जन लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज, ईद उल अज़हा के मौक़े पर किया था घर में घुसकर हमला।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी ।
झबरेड़ा के कोटवाल आलमपुर में ईद उल अज़हा की कुर्बानी के अवशेष को लेकर हुए विवाद में झबरेड़ा पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए एक दर्जन लोगों पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
कोटवाल आलमपुर गांव निवासी शमा परवीन पत्नी सरफराज़ ने झबरेड़ा पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था की ईद उल अज़हा के मौके पर सभी गांव वाले शांतिपूर्वक अपना तयोहार मना रहे थे और अपने जानवरों के अवशेश गांव के बाहर प्रशासन द्वारा नियत स्थान पर डाल रहे थे। इसी बीच मेरे देवर शौकीन ने देखा की हमारे पड़ोसी गुलशेर पुत्र बालु और समीर पुत्र नौशाद ने अपने जानवरो अवशेष हमारे घर के सामने डाल दिये थे जिससे काफी दुरगंध और परेशानी हो रही थी। शौकीन ने इन दोनो को यह गंदगी उठाने को कहा पर वह नहीं माने तो शौकीन ने लखनौता पुलिस चौकी में फोन कर सूचना दी जिस पर कुछ देर में पुलिस मौके पर पहुंची और इन लोगो को गंदगी हटाने के लिए कहा। इस बात से बौखला कर थोडी देर बाद ही करीब 12:30 बजे दिन में गुलशेर और समीर के साथ बालु पुत्र इस्लाम, शमशेर पुत्र बालु, अहसान पुत्र इस्लाम, फैजान पुत्र इस्लाम, चौधरी पुत्र इस्लाम, तनवीर पुत्र अहसान, दानिश पुत्र अहसान, साहिल पुत्र नौशाद, अबुजर पुत्र चौधरी और वली पुत्र इलयास निवासीगण कोटवाल आलमपुर अपने हाथों में डंडे, सरिये और पलकटी लेकर गंदी-गंदी गालियां देते हुऐ जबरन हमारे घर में घुस आए और शौकीन पर हमला कर दिया। शौकीन को बचाने के लिए मेरे पति सरफराज आगे आए तो इन लोगो ने जान से मारने की नियत से अपने हाथों में लिए हुए हत्यारो से हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गए, सरफराज को बचाने के लिए मैं और मेरी सांस आगे आए तो इन लोगो ने हमारे साथ भी धक्का मुक्की और छेडखानी की जिससे हमारे कपडे भी फट गए। मौक़े पर शोर शराबा सुनकर मकर्रम, भुरा, आरिफ और अन्य लोग मौके पर आ गए जिन्होने हम लोगो को बचाया यह लोग जाते-जाते भी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। दरअसल लखनौता पुलिस चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मी हरेंद्र कुमार और होमगार्ड चुन्नीलाल भी आनन फानन में मौक़े पर पहुंच थे जहाँ उन्होंने हंगामा शांत कराने का पूरा प्रयास किया लेकिन मामला इतना बढ़ा की आरोपियों ने पुलिस कर्मी हरेंद्र पर भी हमला कर दिया जिसमें हरेंद्र की नाक की हड्डी में फ्रैंक्चर हो गया और वह लहूलुहान हो गए थे।मौक़े पर अफरा तफरी के बीच पुलिस कर्मी हरेंद्र कुमार और अन्य घायलों को भी रूड़की सिविल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था । घायलों में एक ही परिवार की महिला समेत चार लोग घायल हुए थे जिनमें शौकीन, सरफराज उसकी पत्नी शमा परवीन और दानिश शामिल हैँ । सभी घायलो को सिविल हॉस्पिटल में प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया था।इस मौक़े पर झबरेड़ा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुएएक दर्जन लोगों पर केस दर्ज किया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369