आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन में सफर के दौरान सीट को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर विवाद और मारपीट की नौबत आ गई। कंट्रोल रूम की सूचना पर तत्परता दिखाते हुए जीआरपी रुड़की की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत कराने की काफी कोशिश की। लेकिन कानूनी चेतावनी के बाद भी दोनों पक्ष शांत होने को तैयार नहीं हुए और ट्रेन में हंगामा करने पर अफरातफरी मच गई।

मामला बिगड़ता देख जीआरपी पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए दोनों पक्षों के चार यात्रियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कानून और शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में चारों आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उनका चालान कर दिया है।

पकडे गए सत्यम शुक्ला पुत्र प्रमोद शुक्ला, निवासी रीवा, मध्य प्रदेश,अनुपम विश पुत्री दिनेश विश, निवासी रीवा, मध्य प्रदेश तथा
दूसरा पक्ष सुनील कुमार पुत्र प्रेम सिंह, निवासी कांठ, मुरादाबाद,विनीत पत्नी सुनील कुमार, निवासी कांठ, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश के निवासी हैँ वहीं रेलवे पुलिस ने इस कार्रवाई के माध्यम से संदेश

दिया है कि ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा और शांतिपूर्ण सफर से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। कानून हाथ में लेने वाले हुड़दंगियों के खिलाफ आगे भी ऐसी ही सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।ट्रेन में समय रहते मोर्चा संभालकर स्थिति को काबू में करने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से सुशील तिवारी चौकी प्रभारी, जीआरपी रुड़की,
कास्टेबल आशीष
कांस्टेबल अजय
महिला कांस्टेबल ममता
महिला कांस्टेबल आंचल
महिला कांस्टेबल सरयू आदि मौजूद रहे।





More Stories
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद पति गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।
हरेला प्रकृति और संस्कृति के समन्वय का महापर्व -कुलदीप सिंह बिष्ट।
शहीद राजा विजय सिंह डिग्री कॉलेज की राह होगी आसान? कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को सौंपा ज्ञापन।