आरिफ नियाज़ी।
जिला अधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा आज उप जिला अधिकारियो के दायित्वों में आंशिक रूप से फेरबदल किया गया है।
शासन के निर्देशों के क्रम में स्थानांतरित हुए अपर जिलाधिकारी प्रशासन पी.आर चौहान को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा अपर जिलाधिकारी पौड़ी के लिए कार्यमुक्त कर दिया गया है।तों वहीं उपजिलाधिकारी के पद से पदोन्नत हुए जितेंद्र कुमार ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन के पद पर अपना पद भार ग्रहण कर लिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने उपजिलाधिकारियों के दायित्वों में आंशिक संशोधन करते हुए डिप्टी कलेक्टर मुख्यालय हरगिरि को नगर मजिस्ट्रेट का अतिरिक्त दायित्व दिया गया है तथा हरगिरि को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की के पद से कार्य मुक्त किया गया है। उप जिलाधिकारी भगवानपुर देवेंद्र सिंह नेगी को अपर उप जिलाधिकारी रुड़की का अतिरिक्त दायित्व सौंपा गया है। देहरादून से स्थानांतरित होकर आये उपजिलाधिकारी योगेश सिंह मेहरा को उप जिलाधिकारी हरिद्वार बनाया गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हांगे।





More Stories
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद पति गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।
हरेला प्रकृति और संस्कृति के समन्वय का महापर्व -कुलदीप सिंह बिष्ट।
शहीद राजा विजय सिंह डिग्री कॉलेज की राह होगी आसान? कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को सौंपा ज्ञापन।