आरिफ नियाज़ी।
उत्तराखंड ऊर्जा निगम के आला अधिकारियों के निर्देश पर भगवानपुर क्षेत्र में विजिलेन्स और ऊर्जा निगम की टीम ने विद्युत चोरी के खिलाफ बड़ा और कड़ा अभियान चलाया है। विजिलेन्स की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से क्षेत्र के कुंजाबहादुरपुर, महेशवरी और तेजूपुर गांवों में दिनभर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। 17 बिजली चोर दिन दहाड़े बे रोक टोक बिजली चोरी करते पकडे गए।बिजली चोरों को संभलने तक का आज मौका नहीं मिला और विभाग ने बड़े पैमाने पर अवैध कनेक्शनों को ध्वस्त कर दिया।प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून की विजिलेन्स टीम और ऊर्जा निगम भगवानपुर की टीम ने भारी पुलिस बल और लाइनमैनों के साथ दोपहर के समय कुंजाबहादुरपुर, महेशवरी और तेजूपुर गांवों में एक साथ धावा बोल दिया। टीम को देखते ही कटिया डालकर बिजली चोरी कर रहे लोगों के होश उड़ गए। कई जगहों पर लोग अपने घरों की छतों से कटिया और अवैध केबल हटाते और छिपाते नजर आए। जो लोग अवैध रूप से कटिया डालकर लाइन लॉस बढ़ा रहे हैं, उनके खिलाफ सीधे FIR दर्ज कराई जा रही है।”
बिजली चोरी अभियान को एक साथ तीन बड़े गांव कुंजाबहादुरपुर, महेशवरी, और तेजूपुर में पूरी तेजी के साथ चलाया गया था ऊर्जा निगम की टीम ने ना सिर्फ घरेलू कनेक्शनों को जांचा, बल्कि नलकूपों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी जमकर छापेमारी की।
चेकिंग के दौरान दर्जनों घरों में सीधे एलटी लाइन से केबल फंसाकर बिजली चोरी पकड़ी गई। विभाग ने मौके पर ही अवैध तार जब्त कर लिए और कई लोगों के खिलाफ विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमे दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है।
ऊर्जा निगम के ऊर्जा निगम के सहायक अभियंता अंजु राणा का कहना है कि इन गांवों से लगातार लाइन लॉस (बिजली की बर्बादी) और ओवरलोडिंग की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके कारण क्षेत्र के वैध उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इस महा-अभियान का उद्देश्य बिजली चोरी को जड़ से खत्म करना और राजस्व को दुरुस्त करना है।
विभाग ने साफ कर दिया है कि यह अभियान अभी थमेगा नहीं। आने वाले दिनों में भगवानपुर क्षेत्र के अन्य गांवों में भी इसी तरह की अचानक छापेमारी की जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे कानूनी कार्रवाई और भारी जुर्माने से बचने के लिए तुरंत अपने वैध कनेक्शन लें और ईमानदारी से बिजली का उपयोग करें।इस मौक़े पर ऊर्जा निगम के एस डी ओ अंजु राणा, जे ई वसीम अहमद, विजिलेन्स से अनिल कुमार, धनजय कुमार, विकास कुमार जे ई सपना कुमारी आदि शामिल रहे।





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।