आरिफ नियाज़ी।
देहरादून उत्तराखंड पुलिस के साहसी कारनामों की गूँज अब आम जनता के दिलों तक पहुँच रही है। बदमाशों के साथ हुई मुठभेड़ में अपनी जान की बाजी लगाने वाले जाबांज इंस्पेक्टर नरेश सिंह राठौर (SHO प्रेमनगर) की बहादुरी ने ना केवल पुलिस विभाग का सिर ऊँचा किया है, बल्कि जनता के बीच सुरक्षा का एक नया भरोसा भी पैदा किया है। इसी क्रम में आज थाना बहादराबाद क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों ने देहरादून पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट और एसएसपी परमेंद्र सिंह डोभाल से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विगत दिनों (29/30 अप्रैल) बदमाशों के साथ हुई एक तीखी मुठभेड़ में इंस्पेक्टर नरेश सिंह राठौर ने साहस का परिचय दिया था। अपराधियों को दबोचने के प्रयास में उन्हें दो गोलियां लगीं और वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे, लेकिन उन्होंने पीछे हटने के बजाय अपना फर्ज निभाया और एक बदमाश को मार गिराया। उनके इसी जज्बे के कारण आज क्षेत्र की जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर रही है।
मुलाकात के दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर इंस्पेक्टर राठौर की वीरता की सराहना की। ग्रामीणों का नेतृत्व कर रहे सय्याद अली ने कहा इंस्पेक्टर नरेश सिंह राठौर जैसे अधिकारी समाज के लिए असली हीरो हैं। उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर जिस तरह बदमाशों का मुकाबला किया, वह हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। हम प्रशासन के पास यह संदेश लेकर आए हैं कि पुलिस के इस जाबांज चेहरे पर हमें गर्व है।
देहरादून के अधिकारियों ने ग्रामीणों की इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि जनता का यही समर्थन और प्यार पुलिस का मनोबल बढ़ाता है। उन्होंने आश्वासन दिया कि बहादुर अधिकारियों की हौसला अफजाई के लिए विभाग और प्रशासन सदैव तत्पर है।
आज की यह मुलाकात केवल एक औपचारिक भेंट नहीं थी, बल्कि पुलिस, प्रशासन और जनता के बीच बढ़ते विश्वास का प्रतीक थी। जाबांज इंस्पेक्टर नरेश राठौर की वीरता पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है। ग्रामीणों द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट और कप्तान का आभार व्यक्त करना यह साबित करता है कि जब वर्दी ईमानदारी और बहादुरी से अपना फर्ज निभाती है, तो जनता खुद-ब-खुद उसके सम्मान में खड़ी हो जाती है।
इस दौरान सय्याद अली समाज सेवी मोहम्मद साबिर अफजाल ठेकेदार अब्बास उर्फ़ बासा सलीम शौकत प्रधान शाहनज़र अली दिलशाद खुर्शीद नूर हसन मुस्लिम मुकर्रम वाजिद शमशेर शहजाद नौशाद अलीम मुस्तकीम शकील गुलजार साजिद अरशद मुबारक जाहिर अकरम उस्मान आदि मौजूद रहे ।





More Stories
रुड़की में NCC कैडेट्स को मिला सम्मान, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कैडेट्स को छात्रवृत्ति का किया वितरण।
रुड़की बस स्टैंड का होगा जीर्णोद्धार, एक करोड़ की लागत से बदलेगा स्वरूप, कैबिनेट मंत्री ने किया शुभारम्भ।
भाजपा की प्रचंड जीत से देहरादून में जश्न का माहौल,*दर्जाधारी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने ढोल की थाप पर किया जमकर डांस।