आरिफ नियाज़ी।
मौत को मात देकर लौटीं 92 वर्षीय मां ICU और वेंटीलेटर की जंग को जीतने के बाद अब भाजपा की जीत पर जमकर थिरकीं और डांस करती नज़र आई ।माता जी का जीत का जश्न 92 साल की उम्र में भी कम नहीं हुआ तीन राज्यों में भाजपा को मिली जीत पर बेटे देशराज कर्णवाल के उत्साह को देखते हुए 92 वर्षीय माता जी भी अपने आपको नहीं रोक पाई और बेटे के साथ जमकर झूम उठीं।
आज झबरेड़ा में विजय यात्रा के दौरान राज्य मंत्री की माता जी झबरेड़ा में चर्चा का विषय बनीं रही हर किसी दुकान और बाज़ार में यही चर्चा रही। गौरतलब है की राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल की माता जी देहरादून से लेकर दिल्ली ऐम्स में भर्ती रही और पांच बार ICU और दो बार वेंटीलेटर से आने के बाद भाजपा की विजय यात्रा में जमकर ठुमके लगाती नज़र आई।उनके इस अदम्य साहस की चारों ओर चर्चा है।इस मौक़े पर राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा की वंगाल आसाम और पांडेचेरी में पार्टी को पूर्ण बहुमत मिला है इसलिए पार्टी कार्यकर्त्ता बेहद उत्साहित है विकास के नाम पर चारों ओर मोदी जी का डंका बज रहा है भाजपा ही इस देश की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। इस अवसर पर भाजपा नेत्री बैजन्ति माला राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति आदि मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।