आरिफ नियाजी।
रुड़की एनसीसी कैडेट्स के लिए छात्रवृत्ति वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे केबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा की एन एन सी सी के छात्रों का भविष्य भी उज्जवल है वह किसी भी फ़ोर्स के लिए तैयारी कर अच्छे मक़ाम पर पहुंच सकते हैँ। प्रदेश सरकार भी एन सी सी के छात्र छात्राओं को ए बी सी सर्टिफिकेट हासिल करने पर अलग से नंबर दे रही है जो एक बड़ी उपलब्धि है।
इस अवसर पर कैडेट्स को विभिन्न श्रेणियों में छात्रवृत्तियाँ एवं पुरस्कार प्रदान किए गए, जिनमें मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति, कैडेट वेलफेयर सोसाइटी छात्रवृत्ति तथा बेस्ट कैडेट अवॉर्ड शामिल रहे।
मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति के अंतर्गत बीएमएम स्नातकोत्तर महाविद्यालय के यूओ अनंत चौहान को 1200 रुपए आनंद स्वरूप आर्य सरस्वती विद्या मंदिर के कैडेट यशोवर्धन पंवार को 1200 रुपए कैडेट दीप्ति को 600 रुपए प्रदान कर सम्मानित किया गया।
वहीं बेस्ट कैडेट अवॉर्ड में आर्मी पब्लिक स्कूल, रुड़की के कैडेट आदित्य पॉल को 4500 रुल, कैडेट काशवी कालरा को 3500,रूपये दिए गए।कार्यालय अधीक्षक प्रशिक्षण रवि कपूर ने बताया की एन सी सी कैडेट्स को वेलफेयर सोसाइटी की ओर से 6000 रुपए प्रति कैडेट की छात्रवृत्ति पाँच कैडेट्स को प्रदान की गई। इनमें सेंटऐंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की कैडेट एकांशी गोयल व शिवांगी शर्मा तथा आर्मी पब्लिक स्कूल नंबर 1, रुड़की के कैडेट अनमोल सिंह, साहिल बिष्ट और वैष्णवी बेहेरा शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान कमाड अधिकारी ने सभी कैडेट्स को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें भारतीय सेना में करियर बनाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर कई सैन्य एवं प्रशासनिक अधिकारी, प्रशिक्षक एवं स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे, जिनकी मौजूदगी में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।.





More Stories
खानपुर में सियासी हलचल तेज, 2027 के महासमर की तैयारी में जुटे पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह ‘चैंपियन,चैम्पियन और रानी देवयानी का कैम्प कार्यालय पर समर्थकों नें किया भव्य स्वागत।
सूफी राशिद ने साबिर पाक की दरगाह में पेश की चादर, देश में अमन-चैन और खुशहाली की कराई दुआऐं।
लक्सर क्षेत्र मोहम्मदपुर कुन्हारी निवासी नईमा मलिक का उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स नें किया सम्मान।