आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के विकास में एक और नया अध्याय जुड़ गया है। शहर के रामनगर में फैंसी और आधुनिक लाइटों के भव्य शोरूम ‘जगमी’ का शानदार शुभारंभ हुआ। अब रुड़की वासियों को अपने सपनों के घर और प्रतिष्ठानों को सजाने के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों के चक्कर काटने से मुक्ति मिल जाएगी।
शोरूम का विधिवत उदघाटन स्वामी संजीव मेहंदीरत्ता द्वारा किया गया। इस अवसर पर शहर की कई प्रमुख हस्तियों ने शिरकत की।
भाजपा जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “संजीव मेहंदीरत्ता का यह प्रयास सराहनीय है। आज का युवा वर्ग नौकरी की निर्भरता छोड़कर स्व-रोजगार की ओर बढ़ रहा है, जो आत्मनिर्भर भारत की एक सुंदर तस्वीर है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने बधाई देते हुए कहा की रुड़की शहर लगातार आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है। अब लाइटों के शौकीन लोगों को भटकने की जरूरत नहीं है, क्योंकि ‘जगमी’ शोरूम में एक ही छत के नीचे अंतरराष्ट्रीय स्तर की वैरायटी उपलब्ध है।”
यह शोरूम विशेष रूप से उन लोगों के लिए तैयार किया गया है जो अपने आशियाने और दुकानों को एक प्रीमियम लुक देना चाहते हैं। यहाँ मिलने वाली लाइटों की रेंज में शामिल हैं जो आपके इंटीरियर की खूबसूरती में चार चांद लगा देंगी।बड़े शहरों जैसी वैरायटी अब रूड़की शहर में भी उचित कीमतों पर मौजूद है।

यहाँ सब कुछ उपलब्ध है शोरूम के स्वामी संजीव मेहंदीरत्ता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य रुड़की के लोगों को बेहतरीन क्वालिटी और नवीनतम डिजाइन उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें खरीदारी के लिए शहर से बाहर न जाना पड़े।उन्होंने कहा की
”अब चमकेगा आपका घर, रुड़की के अपने जगमी शोरूम के संग!”इस अवसर पर भाजपा नेता रविन्द्र पनियाला भी मौजूद रहे।





More Stories
रूड़की के कान्हापुर में जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल, दो पक्ष आमने सामने, पुलिस को खेत में लगानी पड़ी दौड़।
भगवानपुर चन्दनपुर में अतिका हुसैन ने बढ़ाया गांव का मान, 94 प्रतिशत अंक लाकर रचा सफलता का इतिहास।
चमारान खालसा मोहल्ले का नाम बदलने के प्रकरण ने पकड़ा तूल,समाजसेवी मोहम्मद शफी की नगर पालिका को सख्त चेतावनी।