आरिफ नियाज़ी।
रुड़की के ग्राम पंचायत किशनपुर जमालपुर के स्थापना दिवस और पंचायत राज दिवस के मौक़े पर तीन दिवसीय विकास एवं संस्कृतिक मेले का समापन समारोह बड़ा दिलचस्प रहा। इस मौक़े पर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचन्द्रन सेठ ने कहा कि भारत की आत्मा गाँव में बसती है और इनके विकास से ही देश की प्रगति व उन्नति संभव है।उन्होंने कहा कि किशनपुर ग्राम पंचायत में जो सामाजिक उत्थान और विकास के कार्य हुए है वे सराहनीय हैं ,जिनमें स्वास्थ, सफाई, सड़क निर्माण व शिक्षा के क्षेत्र महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि सरकार अनेक योजनाएं ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार से संम्बधित भी है जिनका लाभ लोगों को उठाना चाहिए।। जॉइंट मजिस्ट्रेट दीपक ने ग्राम प्रधान परवीन बानो तहसीन की ओर से पांच सौ से अधिक विधवाओं, बुज़ुर्ग महिलाओं, व पुरुषों को सूट और शाल भेंट कर सम्मानित भी किया।। विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल व फोनिक्स के चेयरमैन युवा समाज सेवी चैरब जैन ने कहा कि प्रधनमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में नारी वंदन अभियान की जो शुरुआत की गई है उसका लाभ जन जन तक पहुँचे ये कार्य ग्राम पंचायत ने साकार रूप में पेश किया है।सी ओ मंगलोर अभिनय चौधरी ,उत्तराखंड भाषा संस्थान उर्दू के पूर्व उपाध्यक्ष अंतरराष्ट्रीय शायर अफ़ज़ल मंगलोरी ने स्वास्थ्य कर्मियों व हाई स्कूल व इंटर में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया।। कार्यक्रम के संयोजक पत्रकार मो तहसीन ने कहा कि ग्राम सभा में सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिये उनकी ओर से पूरा प्रयास किया गया जिनमें विशाल खेल का मैदान ,ग्राम पंचायत के निःशुल्क एम्बुलेंस, पंचायत भवन का निर्माण, स्वास्थ केंद्र में मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था, सड़क , बिजली पानी की समस्याओं का निराकरण शामिल है।तीन दिवसीय मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया जिसमें बम्बई की कलाकार गायिका दीपा साहनी,ममता कुमारी, मेहविश, और नज़राना सलमानी ने देशभक्ति व रंगारंग गीत पेश कर श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।कार्यक्रम का संचालन शायर अफ़ज़ल मंगलोरी द्वारा किया गया। इस अवसर पर ममतेश शर्मा एडवोकेट, हर्ष तिवारी,बी डी ओ सुमन कोठियाल दत्ताल ,सलमान फरीदी, अफ़ज़ल मंगलोरी ,व अन्य कलाकारों को सम्मानित किया गया। अंत मे ग्राम प्रधान परवीन बानो ने सभी का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर तोषीन,राहत,शैलेन्द्र चेयरमैन, दानिश अली,डॉ सुरेश आदि मौजूद रहे। मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ ललित नारायण मिश्रा ने मेले समापन पर ऑनलाइन शुभकामनाएं भी दीं।





More Stories
रुड़की के रामनगर में ‘जगमी लाइट्स’ का भव्य आगाज़, अब फैंसी लाइटों के लिए नहीं जाना होगा बड़े शहर
रूड़की के कान्हापुर में जमीनी विवाद ने पकड़ा तूल, दो पक्ष आमने सामने, पुलिस को खेत में लगानी पड़ी दौड़।
भगवानपुर चन्दनपुर में अतिका हुसैन ने बढ़ाया गांव का मान, 94 प्रतिशत अंक लाकर रचा सफलता का इतिहास।