आरिफ नियाज़ी।
रूड़की के कान्हापुर में एक जमीनी विवाद अब गंभीर रूप ले रहा है। इस भूमि को लेकर पिछले लम्बे समय से इसम सिंह और जॉनी पक्ष आमने सामने है दोनों ही पक्ष इसे अपनी बताते है लेकिन आज उस समय हालात तनावपूर्ण हो गए, जब एक पक्ष ने खेत में खड़ी गेहूं की फसल काटनी शुरू कर दी। तभी दूसरा पक्ष भी मौके पर पहुंच गया और दोनों के बीच जमकर विवाद बढ़ने लगा।
एक पक्ष इसम सिंह का आरोप है कि वह पिछले 40 साल से इस जमीन पर काबिज हैं और फसल उनकी है। वहीं दूसरे पक्ष के जॉनी कुमार का दावा है कि जमीन उनके नाम पर है और उनके पास बैनामा और दाखिल-खारिज जैसे सभी दस्तावेज मौजूद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास खेत की जुताई और बुआई के वीडियो भी सबूत के रूप में मौजूद हैं।
दूसरी ओर इसम सिंह का कहना है कि मामला कोर्ट में चल रहा है और उनके पास स्टे ऑर्डर भी है, लेकिन पुलिस उनकी बात नहीं सुन रही। उन्होंने आरोप लगाया कि बाहरी लोगों को बुलाकर फसल कटवाई गई है।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मौक़े पर शान्ति व्यवस्था कायम की। दिन भर पुलिस खेत पर सुरक्षा में खड़ी रही।इस दौरान पुलिस ने इसम सिंह को हिरासत में ले लिया।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों को शांति बनाए रखने की हिदायत दी गई है।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।