आरिफ नियाज़ी।
: कहते है प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती जिनके होंसले बुलंद हों उन्हें कोई रोक नहों सकता ऐसा कर दिखाया है अतिका हुसैन ने।मंगलौर क्षेत्र के भगवानपुर चंदनपुर गांव की होनहार बेटी अतिका हुसैन ने उत्तराखंड बोर्ड हाईस्कूल परीक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपने गांव, परिजनों और विद्यालय का नाम रोशन किया है। जैसे ही उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ, अतिका के घर और पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई।बधाई देने वालों का तांता लग गया। अतिका ने यह परीक्षा लंढोरा स्थित मून किंगडम पब्लिक इंटर कॉलेज से उत्तीर्ण की है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय का स्टाफ उसके घर पहुंचा और मिठाई खिलाकर मुबारकबाद दीं।विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा गिरी ने कहा कि अतिका शुरू से ही मेहनती, अनुशासित और लक्ष्य के प्रति समर्पित छात्रा रही है। उसकी यह सफलता अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है। हमें अपनी छात्रा पर गर्व है।ग्राम प्रधान नौशाद अली ने भी अतिका की उपलब्धि पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि उसने पूरे गांव का नाम रोशन किया है। हमारी बेटी ने साबित कर दिया है कि मेहनत और लगन से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है।ग्राम प्रधान मोहम्मद नौशाद ने बताया की ग्राम पंचायत की ओर से भी अतिका को सम्मानित किया जाएगा और उसकी आगे की पढ़ाई में हर संभव सहयोग किया जाएगा।अतिका के परिजनों ने बताया कि बेटी ने निरंतर कड़ी मेहनत और समर्पण से यह सफलता हासिल की है।गांववासियों ने भी गर्व जताते हुए उसे आशीर्वाद दिया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं अतिका हुसैन के परिवार में जश्न का माहौल है सभी लोग घर पहुँचकर उसे बधाईया देने में जुटे है।





More Stories
चमारान खालसा मोहल्ले का नाम बदलने के प्रकरण ने पकड़ा तूल,समाजसेवी मोहम्मद शफी की नगर पालिका को सख्त चेतावनी।
मंगलौर के केवल कन्या पाठशाला की इंटर की छात्रा ने प्रदेश में 25 वां स्थान किया प्राप्त, स्कूल प्रबंधन और छात्रा के परिजनों में ख़ुशी का माहौल।
मंगलौर की दुर्गा मॉडर्न इंटर कॉलेज की छात्रा आरजू ने इंटरमीडियेट में प्रदेश में 21वां स्थान किया प्राप्त, स्कूल प्रबंधन से लेकर परिवार में भारी उत्साह।