आरिफ नियाज़ी।
लंढोरा के प्रमुख समाजसेवी हाजी सलीम की पुत्रियों का विवाह आज क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है । इस ऐतिहासिक विवाह समारोह की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि विशाल पंडाल में आम जनता से लेकर वीआईपी मेहमानों का तांता दिन भर लगा रहा। कार्यक्रम में खानपुर विधायक उमेश कुमार और पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद विशेष रूप से पहुंचे और नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
समारोह में विभिन्न नगर पंचायतों के चेयरमैन और अधिशासी अधिकारियों की मौजूदगी ने इसे किसी राजकीय उत्सव जैसा स्वरूप दे दिया। इस अवसर पर रामपुर चेयरमैन मोहम्मद परवेज़ और सुल्तानपुर के चेयरमैन का स्वागत लंढोरा चेयरमैन डॉ. नसीम अहमद, समाजसेवी मिन्नू भाई और अहसान ठेकेदार ने किया। कस्बे के इतिहास में यह शादी भीड़ और भव्यता के लिहाज से एक नया कीर्तिमान स्थापित कर गई।
दरअसल लंढोरा के जाने-माने समाजसेवी हाजी सलीम की बेटियों के निकाह में जनसमूह का ऐसा सैलाब उमड़ा जिसने कस्बे के पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। कई दिनों से चल रही तैयारियों के बीच सजे विशाल पंडाल में विधायक उमेश कुमार, फुरकान अहमद और कई क्षेत्रों के निकायों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मेहमानों के लिए वेज और अन्य लजीज व्यंजनों की विशेष व्यवस्था की गई थी। इस भव्य समारोह में डॉ. नसीम अहमद, निसार प्रधान, अख़लाक अहमद और मिन्नू भाई जैसे गणमान्य लोगों ने अतिथियों की अगवानी की। कस्बे के लोगों ने हाजी सलीम की बेटियों को उज्जवल भविष्य की दुआएं दीं।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।