Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर हज हाउस में विशेष प्रशिक्षण शिविर से हज यात्री गदगद,हज यात्रियों ने केंद्रीय मंत्री किरण रिज़िजु और धामी सरकार का जताया आभार।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​पिरान कलियर – उत्तराखंड के हज यात्री इस बार पहले से अधिक खुश नज़र आ रहे हैँ हज हाउस कलियर पहुंचे चार सौ से अधिक हज यात्री हज कमेटी द्वारा कराये गए इंतज़ाम से बैहद ख़ुश नज़र आए। हज यात्री प्रशिक्षण से इतने खुश हैँ की उन्होंने हज कमेटी चेयरमैन खतीब अहमद के साथ साथ केंद्रीय मंत्री किरण रिजीजू और धामी सरकार का आभार जाताया है।

 

हज के मुकद्दस सफर को सुगम और बेहतर बनाने के लिए राज्य हज कमेटी की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

इसी क्रम में आज पिरान कलियर स्थित हज हाउस में एक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया था। ​हज अधिकारी मोहम्मद अहसान ने सभी हज यात्रियों को बताया की इस बार सऊदी हकूमत ने मोबाईल से वोडियो बनाने और फोटो लेने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। हज कमेटी के अध्यक्ष खतीब अहमद ने बताया कि शिविर का प्राथमिक उद्देश्य हज यात्रियों को सफर-ए-हज के दौरान होने वाली हर छोटी-बड़ी प्रक्रिया से रूबरू कराना है। ​शिविर में अनुभवी प्रशिक्षकों और हज कमेटी के सदस्यों द्वारा काफी बेहतर जानकारी दी गई।उन्होंने बताया की हज के दौरान अदा किए जाने वाले जरूरी अरकान और सुन्नतें विस्तार से बताई गई है ।हज के फर्ज को सही तरीके से मुकम्मल करने की विस्तृत जानकारी दी गई है।


​हज अधिकारी ​​मोहम्मद अहसान ने आश्वस्त किया कि हज कमेटी का पूरा स्टाफ और सभी सदस्य इस दौरान मौजूद रहें। उन्होंने कहा की उनकी प्राथमिकता यह है की उत्तराखंड के किसी भी हज यात्री को सफर के दौरान या अरकान अदा करते समय कोई परेशानी ना हो। हज यात्रियों की सेवा के लिए हमारा स्टाफ पूरी तरह से मुस्तैद है जहाँ उनकी हर स्तर पर मदद की जाएगी।​
​ सभी चयनित हज यात्रियों से अपील की गई है कि वह हज कमेटी द्वारा बताई गई औपचारिक्ताओं का ठीक तरह से पालन करें। इस दौरान हज कमेंट के पूरे स्टाफ के साथ साथ बसपा विधायक मोहम्मद शहज़ाद भी प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।गौरतलब है की इस बार उत्तराखंड हज कमेटी द्वारा आठ ख़ादिमुल हुज्जाज खिदमात के लिए साथ जा रहे है जो लगभग 1348 हज यात्रियों की सेवा में दिन रात रहेंगे। इस बार हज कमेटी के चेयरमैन हाजी खतीब अहमद ने साफ कर दिया की हज यात्रियों को किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जायेगी। खादीमुल हुज्जाज भी उनका पूरा ध्यान रखेंगे। इस मौक़े पर हज कमेटी के सदस्य एवं लक्सर विधायक मोहम्मद शहज़ाद ने कहा की सभी हाजी ऐसी मुकद्दस जगह जा रहे हैँ तो वहां पहुंचकर अपने मुल्क के भाईचारे और खुशहाली की दुआएं करें उनका हज कबूल हो ऐसी उनकी दुआ है। इस मौक़े पर रहमानिया अरबी मदरसा वक्फ चेयरमैन हाजी मुस्तकीम, मौलाना अरशद कासमी, अब्दुल कादिर, अकरम साबरी,आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369