आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा में संविधान निर्माता डॉ भीम अम्बेडकर की 135 वीं जयंती पर भाजपा और कांग्रेस नेताओं ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर झबरेड़ा नगर पंचायत की चेयरमैन किरण चौधरी पूर्व राज्य मंत्री गौरव चौधरी, कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जात्ती, राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल के अलावा नगर पंचायत के सभी सभासद प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस मौक़े पर नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा डॉ भीम राव अम्बेडकर के योगदान को यह देश कभी नहीं भुला पायेगा उन्होंने कहा था की शिक्षा ऐसी चीज़ है जो पीता है वहीं दहाड़ता है आज उन्होंने समाज में समानता का अधिकार दिया और आपसी सौहार्द का सन्देश दिया। इस अवसर पर कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जात्ती ने कहा की आज पूरा विश्व डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135 वीं जयंती मना रहा है बाबा साहब ने कहा था की शिक्षित बनो संगठित रहो और संघर्ष करो जो आज पूरी तरह से सार्थक हो रहा है। वहीं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने
झबरेड़ा अंबेडकर चौक पर स्थित बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि कर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की इस दौरान उन्होंने कहा की नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी एवं सभासदों द्वारा वर्ष 2021 मुख्यमंत्री जी की घोषणा के अनुसार कस्बे में जो प्रतिमा लगाई गई है उसका आकार बहुत छोटा है जिसके ऊपर छतरी भी नहीं है इतना ही नहीं प्रतिमा के पास जो साइन बोर्ड लगा हुआ है उस पर अंबेडकर चौक भी नहीं लिखा है इस संबंध में नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी एवं पार्षदों से अनुरोध किया गया है। देशराज कर्णवाल ने मांग करते हुए कहा की बाबा साहब अंबेडकर की विशाल प्रतिमा लगाते हुए छतरी भी लगाई जाए जिससे कोई पक्षी मूर्ति पर गंदगी ना कर सके। इस प्रस्ताव को नगर पंचायत अध्यक्ष एवं सभासदों द्वारा गंभीरता से लेते हुए स्वीकार कर लिया गया। इसके लिए वह एक बार फिर नगर पंचायत झबरेड़ा का उनके प्रतिनिधियों का बेहद आभार व्यक्त करते है।इस दौरान राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने बिना नाम लिए भीम आर्मी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह पर भी गंभीर आरोप लगाए।




More Stories
उत्तराखण्ड सचिवालय एससी/एसटी कार्मिक बहुद्देश्य मानव संसाधन कल्याण समिति द्वारा भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती पर हुई विचार गोष्टी।
रूड़की बाबा साहेब की जयंती पर नगर निगम सभागार में मेधावी छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, बाबा साहब को दी गई श्रद्धांजलि।
लंढोरा समाजसेवी हाजी सलीम की बेटियों की शादी में उमड़ा जनसैलाब, विधायक उमेश कुमार और फुरकान अहमद समेत कई दिग्गजों ने की शिरकत।