Jan Mudde

No.1 news portal of India

चुनाव आते ही चोला बदलकर गुमराह करने वालों से रहें सावधान, झबरेड़ा में फिर लहराएगा कांग्रेस का परचम”-विधायक वीरेंद्र जाती।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

झबरेड़ा विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। झबरेड़ा से कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाती ने विरोधियों पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही कुछ लोग ‘अलग-अलग चोले’ पहनकर जनता के बीच पहुंच जाते हैं। उनका एकमात्र मकसद वोटों का ध्रुवीकरण करना और मासूम जनता को गुमराह करना होता है लेकिन क्षेत्र की ​जनता सब जानती है वह भ्रमित नहीं होगी।
​विधायक वीरेंद्र जाती ने अपने कैंप कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि झबरेड़ा की जनता अब जागरूक हो चुकी है और वह किसी के बहकावे में आने वाली नहीं है। उन्होंने विश्वास जताया कि झबरेड़ा विधानसभा में कांग्रेस पहले से भी बड़े बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। साथ ही उन्होंने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पूरे उत्तराखंड में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने जा रही है।
​नवनियुक्त यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों का अपने कैम्प कार्यालय पर फूल मालाओं से उनका स्वागत करते हुए उन्होंने युवाओं में जोश भरते हुए उन्हें पार्टी की मजबूती के लिए विशेष ‘टिप्स’ भी दिए।उन्होंने कहा की
​”युवा किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं और पार्टी का भविष्य उन्हीं के कंधों पर टिका होता है। झबरेड़ा में बूथ स्तर पर पार्टी को मज़बूत बनाने की जिम्मेदारी अब युवाओं की है।
​​विधायक ने युवाओं से आह्वान किया कि
​बूथ स्तर पर सक्रियता होनी चाहिए हर बूथ पर पार्टी को और अधिक मजबूत करना है।
​ अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ना है।
विरोधियों के भ्रामक प्रचार का जवाब जनता के बीच जाकर विकास कार्यों से देना है।
​विधायक वीरेंद्र जात्ति ने में दोहराया कि युवाओं की सक्रियता ही झबरेड़ा और पूरे प्रदेश में कांग्रेस की जीत की पटकथा लिखेगी। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और क्षेत्रीय युवा उपस्थित रहे।
इस अवसर पर झबरेड़ा विधानसभा अध्यक्ष दानिश मुखिया,नगर अध्यक्ष-अनस अंसारी
झबरेड़ा विधानसभा उपाध्यक्ष- शिवकांत
झबरेड़ा ब्लॉक अध्यक्ष- गुलफाम मलिक
रुड़की ग्रामीण जिला उपाध्यक्ष- आशीष चौधरी
संजय प्रधान मांडवली, विक्रान्त प्रधान दहियाकी,नासिर प्रधान ,मून कोटवाल , दानिश असगर , आलम, आकिब, आमीर, सिकंदर, मानसिंह, शिवम् चौधरी, हन्नी चौधरी, अमजद , रवीन्द्र धामा आदि सैंकड़ो लोग मौजूद रहे !

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369