Jan Mudde

No.1 news portal of India

राजा जैसे होनहार खिलाड़ियों के लिए सरकार उठाये ठोस कदमः मोहम्मद शहजाद।

Spread the love

 

आरिफ़ नियाज़ी।
लक्सर से बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद ने नेशनल चैम्पियन राजा पहलवान का स्वागत करते हुए प्रदेश के सीएम को पत्र लिखा है। खेल या कोई भी हूनर हमेशा बुलंदी की ओर ले जाता है। हॉल ही में मेरठ में आयोजित मिक्स मार्शल आर्ट नेशनल चैम्पियनशिप में रुडकी के राजा पहलवान ने गोल्ड मैडल लाकर इतिहास रचा। जगह-जगह राजा पहलवान का हर कोई स्वागत कर रहा है। जिसमें सामाजिक व असामाजिक के साथ राज्य सरकार के दो-दो मंत्रियों द्वारा राजा पहलवान का स्वागत सम्मान तो किया, लेकिन मदद को लेकर आगे नही आये। जबकि शिक्षानगरी रुडकी से अब एक कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा भी हैं, वे चाहे तो राजा पहलवान की राज्य सरकार से मदद करा सकते थे। हरिद्वार विधायक कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जब रुडकी स्वागत सम्मान कराने आये तो उन्होने राजा पहलवान का फुलमाला व शाबासी देकर स्वागत किया था, तो वही लक्सर विधायक हाजी मौ. शहजाद ने नहर किनारा स्थित अपने कैम्प कार्यालय पर राजा पहलवान का स्वागत करने के साथ राज्य सरकार से मदद का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विधायक हाजी मौ. शहजाद ने कहा कि मेरी विधानसभा लक्सर से भी बच्चे कुछ माह पहले राज्य के लिए गोल्ड मैडल लायें है। उन्होने कहा कि राज्य सरकार को ऐसे होनहार राजा जैसे चैम्पियन खिलाडियों के लिए आगे आकर मदद करनी चाहिए, जिससे वह और अच्छा खेलों में प्रदर्शन करें और राज्य सरकार का नाम रोशन करें। राज्य सरकार के पास बजट की कोई कमी नही है और वह गरीब खिलाडियों की मदद हो जाये, जिससे की यह बच्चे आनेवाले समय में राज्य के साथ इण्डिया के लिए खेलें और विदेशो मे जाकर भारत का नाम रोशन करें। तत्काल प्रभाव से विधायक शहजाद ने अपने पीए को कहकर राज्य सरकार के नाम राजा पहलवान की मदद के लिए पत्र लिखा और आश्वासन दिया कि जितना उनसे संभव होगा व उससे ज्यादा खिलाडियों के लिए करेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369