आरिफ नियाज़ी।
रूड़की शिक्षक महासंघ, जनपद हरिद्वार के प्रतिनिधिमंडल द्वारा कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक जl से भेंट कर नवीन समय सारिणी एवं जनगणना ड्यूटी से संबंधित गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया ।
महासंघ ने मंत्री महोदय को अवगत कराया कि वर्तमान में लागू नई समय सारिणी छोटे-छोटे बच्चों के लिए व्यवहारिक एवं बाल मनोविज्ञान के अनुकूल नहीं है। वहीं दूसरी ओर, जनगणना कार्य में शिक्षकों की अत्यधिक एवं असंतुलित ड्यूटी के कारण विद्यालयों का नियमित संचालन, पठन-पाठन एवं प्रवेश प्रक्रिया गंभीर रूप से प्रभावित हो रही है।
महासंघ द्वारा स्पष्ट मांग रखी गई कि
या तो पूर्ववत समय सारिणी लागू की जाए अथवा राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) की सभी अनुशंसाओं के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं।
जनगणना कार्य में शिक्षकों पर एकतरफा बोझ डालने के स्थान पर अन्य विभागों के कार्मिकों की भी समान सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
मंत्री जी ने विषय की गंभीरता को समझते हुए तत्काल संज्ञान लिया और मौके पर ही जनपद हरिद्वार के जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि प्रत्येक विद्यालय से केवल 50 प्रतिशत शिक्षकों की ही जनगणना ड्यूटी लगाई जाए शेष 50 प्रतिशत शिक्षक विद्यालयों में रहकर शैक्षणिक कार्य को सुचारु रूप से संचालित करें
महासंघ ने इस त्वरित एवं सकारात्मक हस्तक्षेप के लिए मंत्री जी का आभार व्यक्त किया तथा विश्वास जताया कि समय सारिणी के विषय में भी छात्रहित एवं शिक्षाहिता में शीघ्र ही न्यायसंगत निर्णय लिया जाएगा।
महासंघ ने स्पष्ट किया कि शिक्षक वर्ग राष्ट्र निर्माण के प्रत्येक दायित्व के लिए सदैव तत्पर है, किन्तु शिक्षा व्यवस्था के साथ किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।मुख्य मांग में यह रखा की विद्यालयों का समय पूर्व की भांति यथावत रखा जाए और नहीं तो राष्ट्रीय शिक्षा नीति ( NEP -2020) पूरी तरीके से लागू की जाए जिसमें दो शनिवार छुट्टी है और दो शनिवार हाफ डे है इसके अलावा जनगणना में लगे हमारे सम्मानित साथियों को पूरी तरह विद्यालय से कार्य मुक्त किया जाए इस संबंध में भी मान्य कैबिनेट मंत्री द्वारा तत्काल ही जिलाधिकारी को फोन किया जिसके चलते जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि वह इस संबंध में आवश्यक कार्यवाही करेंगे शिक्षक महासंघ जनपद हरिद्वार उत्तराखंड के प्रतिनिधि मंडल में सम्मानित लोकेश कुमार जिला अध्यक्ष राजकीय शिक्षक संघ, पवन सैनी जिला अध्यक्ष राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, राजेश सैनी जिला अध्यक्ष उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, अश्विनी चौहान जिला अध्यक्ष उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, विवेक सैनी जिला मंत्री राजकीय शिक्षक संघ, कीरत पाल सिंह जिला मंत्री राजकीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ, जितेंद्र सिंह जिला मंत्री उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ, हेमेंद्र चौहान जिला महामंत्री उत्तराखंड राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अन्य सम्मानित साथियों में अखिलेश मेठाणी, कृष्णानंद जोशी, गगनवीर सिंह, दीपक कुमार, जितेंद्र सिंह, महेश कुमार, प्रदीप सिखोला, अनिल चमोली अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ भगवानपुर, मुकेश चौहान, राजेंद्र कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष,मनोज , कामिनी शर्मा,कंचन, ममता सिंह, डॉक्टर मुक्ता कौशिक, सुशील चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष लक्सर राजकीय शिक्षक संघ पवन कुमार डॉक्टर एमपी सिंह, सुमित कुमार सारस्वत राजू, पंकज कुमार शर्मा,गगनवीर तोमर,मनोज कुमार, अखिलेश मैठाणी, आदि शिक्षक गण उपस्थित रहे।





More Stories
शिक्षक महासंघ ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से नवीन समय सारिणी एवं जनगणना ड्यूटी से संबंधित गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया
रुड़की ‘जनमुद्दे’पोर्टल की खबर का बड़ा असर, राजा महेंद्र प्रताप कॉलेज पहुँचे ADM, सुधारी गईं व्यवस्थाएं।
चुनाव आते ही चोला बदलकर गुमराह करने वालों से रहें सावधान, झबरेड़ा में फिर लहराएगा कांग्रेस का परचम”-विधायक वीरेंद्र जाती।