Jan Mudde

No.1 news portal of India

एशिया के सबसे बड़े एलीवेटेड मार्ग का 14 अप्रैल को होगा आगाज़, पीएम मोदी की रैली को लेकर रूड़की के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे के रूप में उत्तराखंड को मिलने जा रही विकास की बड़ी सौगात के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी 14 अप्रैल को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून पहुंच रहे हैं। वे यहां ना केवल एशिया के सबसे बड़े एलीवेटेड मार्ग का उद्घाटन करेंगे, बल्कि एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
​प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखने को मिल रहा है। इस भव्य रैली की रूपरेखा तैयार करने के लिए भाजपा जिला कार्यालय पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई थी । बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री और उपाध्यक्षों सहित सभी प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए। जिसमें राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी ने कहा की सभी कार्यकर्ता एक अनुशासन बड़ी तैयारी और उत्साह के साथ रैली में पहुंचेंगे।
​भाजपा जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने बताया कि यह रैली भीड़ के लिहाज से देहरादून की अब तक की सबसे बड़ी और ऐतिहासिक रैली होगी। उन्होंने कहा कि एशिया के इस सबसे बड़े एलीवेटेड मार्ग के खुलने से दिल्ली-देहरादून का सफर मात्र 2 से 2.5 घंटे का रह जाएगा।
​ जिला उपाध्यक्ष संजय अरोड़ा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूर्ण अनुशासन के साथ देहरादून कूच करेंगे। इस बार रैली में महिलाओं की भागीदारी विशेष रहने वाली है, जो प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत करेंगी।
​कृषि मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष चौधरी भीम सिंह ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत का मान विश्वभर में बढ़ा है। उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है और इसके कार्यकर्ता देश को नए आयाम देने वाले अपने प्रधानसेवक के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
​विकास की नई उड़ान
​इस एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन उत्तराखंड के पर्यटन और अर्थव्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा। बैठक के अंत में सभी पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं ताकि रैली को सफल और व्यवस्थित बनाया जा सके।
​दरअसल प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा उत्तराखंड के इंफ्रास्ट्रक्चर और कनेक्टिविटी के इतिहास में एक नया अध्याय भी लिखेगा।”
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ मधु सिंह, भाजपा जिला महामंत्री सागर गोयल, जिला महामंत्री अक्षय प्रताप सिंह, राज्य मंत्री श्यामवीर सिंह सैनी जिला महामंत्री किसान मोर्चा विपुल चौधरी,मंडल अध्यक्ष विकास पाल,खानपुर भाजपा नेता भगत सिंह, बीजेपी के महामंत्री अमित चौहान अशोक पांडे,नगर अध्यक्ष लंढोरा,गौरव चौधरी मंडल अध्यक्ष खानपुर विकास गिरी बुद्ध सिंह, मण्डल अध्यक्ष रिसालत हुसैन,भाजपा जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा आदित्य रोड, संजीव तोमर जिला भाजपा कार्यालय की मंत्री गीता मलिक, और जिले के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369