आरिफ नियाज़ी।
रुड़की। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आज उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। अवसर था भाजपा की वरिष्ठ नेत्री एवं जिला कार्यालय मंत्री गीता मलिक के जन्मदिवस का, जिसे पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बेहद आत्मीयता के साथ मनाया।जन्मदिन के विशेष अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. मधु सिंह उपस्थित रहीं। डॉ. मधु सिंह और अन्य कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में गीता मलिक ने केक काटा। इस दौरान कार्यालय परिसर ‘भारत माता की जय’ और शुभकामनाओं के नारों से गूँज उठा। सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।
अपने जन्म दिन के मौक़े पर गीता मलिक ने कहा की आज सुबह से ही पार्टी कार्यकर्ताओं के फोन और संदेशों के माध्यम से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं, जिससे वह अत्यंत उत्साहित हैँ ।उन्होंने कहा की भाजपा एक परिवार की तरह है जो सबको साथ लेकर चलती है।”
उन्होंने आगामी राजनीतिक गतिविधियों पर चर्चा करते हुए कहा कि उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। इस खास दिन पर उन्होंने संकल्प लिया कि वह अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ेंगी और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती प्रदान करेंगी।
इस कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की शक्ति और एकजुटता भी देखने को मिली। कार्यक्रम में मुख्य रूप से
नीलकमल शर्मा (जिलाध्यक्ष, भाजपा महिला मोर्चा)
आरती भूखंडी (महामंत्री, महिला मोर्चा)
किरण सिंह (मंडल अध्यक्ष, महिला मोर्चा)
ममतेश चहल सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
शिक्षक महासंघ ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से नवीन समय सारिणी एवं जनगणना ड्यूटी से संबंधित गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया
रुड़की ‘जनमुद्दे’पोर्टल की खबर का बड़ा असर, राजा महेंद्र प्रताप कॉलेज पहुँचे ADM, सुधारी गईं व्यवस्थाएं।
शिक्षक महासंघ ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक से नवीन समय सारिणी एवं जनगणना ड्यूटी से संबंधित गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से उठाया।