आरिफ नियाज़ी।
रुड़की उत्तराखंड शासन द्वारा ठीकम सिंह चौहान को रूड़की में बतौर चकबंदी अधिकारी तैनात किया गया है। जिसके चलते टीकम सिंह चौहान ने चकबंदी अधिकारी का पहले ही दिन पदभार संभालते ही चकबंदी विभाग की सूरत बदलने के संकेत दे दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि विभाग अब पुराने ढर्रे पर नहीं चलेगा और किसानों को कार्यालयों के चक्कर काटने से मुक्ति दिलाई जाएगी।
पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद टिकम सिंह चौहान ने विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक चकबंदी कार्यालय में आयोजित की। बैठक में उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि
चकबंदी विभाग में आने वाले किसानों को किसी भी प्रकार की निराशा हाथ नहीं लगनी चाहिए।उन्होंने
वर्षों से रुके हुए चकबंदी के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाने के भी निर्देश दिए।उन्होंने कहा की जहां भी चकबंदी प्रक्रिया बाधित है, वहां तेजी लाकर किसानों को उनका हक और राहत दिलाई जाए।

चकबंदी अधिकारी टिकम सिंह चौहान ने कहा कि किसान बहुत उम्मीदों के साथ चकबंदी विभाग की ओर देखता है। इन उम्मीदों पर खरा उतरना और उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण करना हर अधिकारी की नैतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कोर्ट से जुड़े मामलों में भी तेजी लाने और गांव-गांव जाकर किसानों को राहत पहुंचाने की बात भी कही।उन्होंने कहा की प्रदेश की धामी सरकार ज़ीरो टोलरेंस पर चल रही है जिसे हर हाल में आगे बढ़ाया जाएगा।
नए बंदोबस्त अधिकारी की इस सक्रियता से क्षेत्र के किसानों में एक नई उम्मीद जगी है कि अब उनके भूमि संबंधी विवादों और चकबंदी की प्रक्रिया में पारदर्शिता के साथ-साथ तेजी आएगी
इस महत्वपूर्ण बैठक मे
सी ओ धर्मेंद्र कुमार, सी ओ अनिल कुमार सुनील,
यज्ञ नारायण दुबे एसीओ,
अज़हरूद्दीन और रविंद्र मोहन (एसीओ)
साथ ही विभाग के समस्त पटवारी और अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।





More Stories
पीएम परंपरागत कृषि योजना के तहत कलियर वार्ड नं. 7 में किसानों को बाँटी गई आवश्यक कृषि सामग्री , किसानो के खिले चेहरे, चालीस लोगों को मिला लाभ।
डियूटी में लापरवाही और नशा करने वाले PRD जवानों पर गिरेगी गाज, एक जवान को तत्काल प्रभाव से ड्यूटी से हटाया गया।
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।