आरिफ़ नियाज़ी।
रूड़की शहर के स्वाद प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। मुजफ्फरनगर की मशहूर ताहरी का ज़ायका अब रूड़की वासियों को अपने ही शहर में मिलेगा। सत्ती मोहल्ले में ‘मखबूल की ताहरी’ होटल का भव्य शुभारम्भ मुख्य अतिथि कांग्रेस विधायक वीरेंद्र जाति, रामपुर नगर पंचायत चेयरमैन मोहम्मद परवेज़ और प्रमुख समाजसेवी शाहनूर भाई द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाति ने होटल प्रबंधन को बधाई देते हुए कहा कि रूड़की शहर शिक्षा के साथ-साथ अब खान-पान और व्यापार के क्षेत्र में भी नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग ताहरी के लजीज स्वाद के लिए मुजफ्फरनगर या मेरठ का रुख करते थे, अब उन्हें वही बेहतरीन स्वाद रूड़की में ही उपलब्ध होगा।

नगर पंचायत रामपुर के चेयरमैन मोहम्मद परवेज़ ने कहा कि इस प्रतिष्ठान के खुलने से स्थानीय लोगों को काफी राहत मिलेगी। अब उन्हें दूर का सफर तय करने की ज़रूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि मखबूल की ताहरी अपनी गुणवत्ता और स्वाद से शहर में एक अलग पहचान बनाएगी। उद्घाटन समारोह में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति और स्वाद प्रेमी मौजूद रहे। प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद शाहनूर और होटल स्वामी मोहम्मद शाद आदि भी मौजूद रहे।





More Stories
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।
जिला योजना समिति सदस्य नाजिम त्यागी का कलियर में जोरदार स्वागत, ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों ने मनाई खुशी।
सीबीआरआई, रुड़की में सीएसआईआर का 85वाँ स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।