आरिफ नियाज़ी।
रूड़की तहसील परिसर में प्राचीन शिव मंदिर से उत्तर दिशा में पार्किंग के लिए रास्ते से मंदिर की सम्पत्ति को नुकसान होने से रोकने के लिए शिव मंदिर समिति के लोगो ने कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा को उनके कैम्प कार्यालय पर ज्ञापन सौंपा।इस ज्ञापन में कहा गया की तहसील परिसर रूडकी में स्थित सनातन धर्म की आस्था का प्रतीक 100 वर्षों से भी अधिक प्राचीन शिव मन्दिर (शिवालय) के प्रांगण को तोडकर मल्टी-स्टोरी पार्किंग निर्माण किये जाने का प्रकरण संज्ञान में आया है। इस प्राचीन शिव मन्दिर के निर्माण में सभी तहसील के कर्मचारी, अधिवक्तागण, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय निवासियों ने सहयोग दिया था जिसका समय-समय पर सौन्दर्यकरण एवं पुर्न-उत्थान कार्य तत्कालीन उप जिलाधिकारी की सहमति से कराया जाता रहा है अभी वर्तमान में भी मंदिर परिसर के नवीनीकरण का कार्य विधायक निधि से सम्पन्न हुआ था।

नवीनीकरण होने के उपरान्त ही संज्ञान में आया है कि पार्किंग स्थल के लिये पुर्ननिर्माण कार्य को तोडा जाना प्रस्तावित है, प्रांगण में टायलेट, समरसिबल, पुजारी जी आवास एवं मंदिर समिति का कार्यालय है जिसे तोडे जाने से तहसील कर्मी, अधिवक्तागणों एवं स्थानीय निवासियों का धार्मिक भाव जुडा होने के कारण अत्याधिक रोष व्याप्त है।
ज्ञापन में कहा गया की कि मंदिर में हनुमान चालिसा, शिव रूद्राभिषेक एवं आमजन के कष्ट निवारण हेतु हवन किया जाता है। प्रत्येक शनिवार को तुला दान एवं शनि देव की पूजा अर्चना की जाती है। जिससे आमजनों का धार्मिक रूप से भला होता है।प्रति वर्ष श्रवन माह में कांवड लेकर हजारो शिवभक्त इसी परिसर में विश्राम करते है जिनकी सुविधा के लिए विभाग के अधिकारिगणों, मन्दिर समिति, आमजन एवं अधिवक्तागणों के सहयोग से भण्डारा आदि का आयोजन किया जाता है एवं प्रतिदिन शिव चालीसा का पठन किया जाता है। इसके अतिरिक्त सम्पूर्ण वर्ष में सनातत संस्कृति से जुडे समस्त विभिन्न धार्मिक पर्वो पर स्थानीय निवासियों द्वारा धार्मिक अनुदानों का आयोजन मंदिर परिसर में किया जाता रहा है। ज्ञापन देते बालों में मंदिर समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ऋषिपाल चौहान कनिष्ठ उपाध्यक्ष बृजभूषण लाल, सचिव मंगेश त्यागी, और कोषाध्यक्ष अनिल कुमार आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
महर्षि कश्यप जयंती के कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, रुड़की में निकली भव्य शोभायात्रा, एकता और संस्कृति का दिया संदेश।
जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के कैम्प कार्यालय पर महेन्द्र भट्ट का फूल मालाओं और ढ़ोल नगाड़ों से हुआ ज़ोरदार स्वागत।
रुड़की वाल्मीकि सम्मेलन में गूँजी आरक्षण के ‘उपवर्गीकरण’ की माँग,महेंद्र भट्ट ने दिया सम्मान का भरोसा।