Jan Mudde

No.1 news portal of India

लंढोरा नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में विकास की बौछार,विधायक उमेश कुमार ने दी करोड़ों की सौगात।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।
​ *विधायक उमेश कुमार ने बोर्ड बैठक में विकास कार्यों के लिए खोला पिटारा, सभासदों को मिले 5-5 लाख*
​लंढोरा नगर पंचायत की बोर्ड बैठक इस बार बेहद खास और चर्चाओं में रही। बैठक में खानपुर विधायक उमेश कुमार की मौजूदगी ने विकास कार्यों को नई रफ्तार दी। विधायक ने ना केवल बैठक में शिरकत की, बल्कि कस्बे के कायाकल्प के लिए करोड़ों रुपये के बजट का ऐलान भी किया।
बैठक के दौरान कुछ सभासदों की अधिशासी अधिकारी से नाराजगी पर विधायक ने बड़े भाई की भूमिका निभाते हुए सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि नगर पंचायत एक परिवार की तरह है और कस्बे के विकास की जिम्मेदारी सभी पर समान रूप से है। उन्होंने आपसी मतभेद भुलाकर विकास की नई इबारत लिखने का आह्वान भी किया।


​सभासदों की मांग पर विधायक उमेश कुमार ने प्रत्येक सभासद को उनके वार्ड में विकास कार्यों के लिए 5-5 लाख रुपये की सौगात भीदी।इतना ही नहीं स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए तीन कूड़ा वाहनों का लोकार्पण भी किया गया।इस दौरान विधायक उमेश कुमार ने बताया कि पूरे कस्बे को ‘कंट्रोल पैनल सिस्टम’ के तहत रोशनी से सजाने के लिए 2.52 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है, जिसमें से एक करोड़ की राशि प्राप्त हो चुकी है।जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा। उन्होंने कहा की कस्बे में
​एक सार्वजनिक स्थल के निर्माण के लिए भी करोड़ों का बजट मंजूर हुआ है, जिसकी 20 लाख की पहली किस्त आ चुकी है।
​विधायक उमेश कुमार ने कहा कि उन्होंने लंढोरा में ऐतिहासिक विकास कार्य कराए हैं और जो लोग विकास नहीं होने का दावा करते हैं, यह बजट और काम उनके लिए करारा जवाब है। उन्होंने बताया कि मंदिर, मस्जिद और मदरसों में भी विकास कार्य निरंतर जारी हैं।
इस मौक़े पर
नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. नसीम अहमद ने कहा कि बोर्ड बैठक में करोड़ों के प्रस्ताव पारित हुए हैं, जिससे जल्द ही हर गली-मोहल्ला की सड़के पक्की होंगी और कस्बे को नए स्कूल की सौगात भी मिलेगी।
​इस अवसर पर ईओ हेमंत गुप्ता, सभासद राजेश वालिया, अजित पटेल, मुज्जमिल, फरमान, अब्दुर्रहमान समेत सभी प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369