Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की ‘जनमुद्दे’ की खबर का हुआ बड़ा असर; राशन गोदाम की अव्यवस्थाओं पर विभाग सख्त, लापरवाह कर्मचारियों पर होंगी सख्त कार्यवाई -प्रमोद सत्ती।

Spread the love

आरिफ नियाज़ी।

रुड़की के राशन गोदाम में व्याप्त अव्यवस्थाओं और कर्मचारियों की मनमानी को लेकर ‘जनमुद्दे’ पोर्टल द्वारा प्रमुखता से प्रकाशित समाचार का बड़ा असर देखने को मिला है। खबर के संज्ञान में आते ही विभागीय गलियारों में हड़कंप मच गया, जिसके बाद अधिकारियों ने व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं।
​डिप्टी आर एम ओ प्रमोद सत्ती ने
बुधवार को वरिष्ठ विपणन अधिकारी कार्यालय पहुंचे जहाँ उन्होंने स्पष्ट किया कि राशन गोदाम के संचालन में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा की अब सभी कर्मचारियों की उपस्थिति बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से दर्ज की जा रही है ताकि समय की पाबंदी सुनिश्चित हो सके।
​अधिकारियों ने उन कर्मचारियों को आड़े हाथों लिया है जो बिना स्वीकृत अवकाश के ड्यूटी से नदारद रहते हैं। डिप्टी आर.एम.ओ. ने चेतावनी दी है कि देरी से आने वाले और अनुशासनहीन आचरण करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। साथ ही, अब राशन डीलरों से विधिवत प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद ही राशन का उठान सुनिश्चित किया जाएगा।
​गोदाम की क्षमता और जगह की कमी को स्वीकार करते हुए श्री सत्ती ने कहा कि सीमित स्थान के कारण राशन भंडारण में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया गया है। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही गोदाम की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ और पारदर्शी बनाया जाएगा।
​ ‘जनमुद्दे’ पोर्टल पर खबर प्रकाशित होने के बाद ही विभाग ने कर्मचारियों के आचरण और गोदाम की बदहाली को सुधारने का संकल्प लिया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369