आरिफ नियाज़ी।
झबरेड़ा विद्युत चोरी रोकने और लंबे समय से लंबित बिजली बिलों की वसूली के लिए ऊर्जा निगम अब बेहद सख्त रुख अपना रहा है। गुरुवार को झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम झबरेडी कला और मानकपुर सहित कई गांवों में ऊर्जा निगम और विजिलेंस टीम ने संयुक्त रूप से सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान विभाग ने बड़े बकायादारों और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। झबरेड़ा एसडीओ मोहम्मद रिजवान ने बताया कि विजिलेंस टीम आज बकायादारों की सूची लेकर सीधे गांवों में पहुंची। इस दौरान 30 ऐसे उपभोक्ताओं को चिह्नित किया गया जिन्होंने लंबे समय से बिलों का भुगतान नहीं किया था; कार्रवाई के तौर पर इन सभी के विद्युत मीटर मौके पर ही उतार लिए गए।रूटीन चेकिंग के दौरान टीम ने एक उपभोक्ता को सीधे तौर पर बिजली चोरी करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। वहीं, एक अन्य मामले में एक उपभोक्ता अपने निजी नलकूप (PTW) मीटर का उपयोग व्यावसायिक कार्यों के लिए करते हुए पाया गया। विभाग ने इन दोनों ही मामलों में तत्काल प्रभावी कार्रवाई की है।

एसडीओ मोहम्मद रिजवान ने स्पष्ट किया कि कुल 31 लोगों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की गई है और यह अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने उन उपभोक्ताओं को विशेष रूप से सचेत किया जिनके कनेक्शन पूर्व में बकाया के कारण काटे गए थे। ऐसे उपभोक्ताओं के खिलाफ आरसी काटने और पुनः चेकिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे समय पर अपने बिलों का भुगतान करें ताकि किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई से बच सकें।
इस कार्रवाई के दौरान झबरेड़ा एसडीओ मोहम्मद रिजवान, जेई अशोक कुमार, विजिलेंस एसडीओ अनिल कुमार, विकास कुमार, रॉबिन और इंस्पेक्टर मारुतशाह सहित भारी संख्या में स्टाफ मौजूद रहा।




More Stories
झबरेड़ा में ऊर्जा निगम और विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई; 30 बकाये दारों के मीटर उतारे, बिजली चोरी पर भी कसा शिकंजा
रुड़की ‘जनमुद्दे’ की खबर का हुआ बड़ा असर; राशन गोदाम की अव्यवस्थाओं पर विभाग सख्त, लापरवाह कर्मचारियों पर होंगी सख्त कार्यवाई -प्रमोद सत्ती
रुड़की ‘जनमुद्दे’ की खबर का हुआ बड़ा असर; राशन गोदाम की अव्यवस्थाओं पर विभाग सख्त, लापरवाह कर्मचारियों पर होंगी सख्त कार्यवाई -प्रमोद सत्ती।