Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की ब्लॉक कार्यालय में अव्यवस्थाओं का बोल बाला , समयपालन और बायोमेट्रिक व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की। रुड़की ब्लॉक कार्यालय की कार्यप्रणाली इन दिनों सवालों के घेरे में है। हालात ऐसे बन चुके हैं कि ब्लॉक में अधिकारियों से लेकर कर्मचारियों तक के आने-जाने का कोई निर्धारित समय नजर नहीं आता। समयपालन की इस कमी का सीधा असर दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों और आम नागरिकों पर पड़ रहा है, जिन्हें अपने कार्यों के लिए घंटों इंतजार करना पड़ता है

बताया जा रहा है कि कार्यालय में बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली भी प्रभावी ढंग से लागू नहीं हो पा रही है। कई बार अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाती, जिससे कार्यालय की पारदर्शिता और जवाबदेही पर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं। बायोमेट्रिक व्यवस्था को गंभीरता से न लेने के कारण कर्मचारियों के हौसले भी बुलंद दिखाई दे रहे हैं और समयबद्ध कार्य बेहद प्रभावित हो रहे है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्लॉक कार्यालय में अक्सर सन्नाटा पसरा रहता है। कई बार जरूरी कार्यों के लिए पहुंचे लोगों को संबंधित अधिकारी या कर्मचारी उपलब्ध नहीं मिलते, जिससे उन्हें बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं।
इस संबंध में जब खंड विकास अधिकारी सुमन कोटियाल दत्ताल से जानकारी लेने का प्रयास किया गया तो उन्होंने कहा कि अधिकांश कर्मचारी फील्ड में रहते हैं या अवकाश पर हैं।

उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि अवकाश से लौटने के बाद कार्यालय की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा।
हालांकि, खंड विकास अधिकारी के अवकाश पर रहने के दौरान कर्मचारियों में भी शिथिलता देखी जा रही है, जिसके चलते कार्यालय में अनुशासन और निगरानी की कमी महसूस की जा रही है। ऐसे में आवश्यकता है कि प्रशासन इस दिशा में ठोस कदम उठाए, ताकि ब्लॉक कार्यालय की कार्यप्रणाली में सुधार हो और आम जनता को राहत मिल सके।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369