आरिफ नियाजी
हरिद्वार। जनगणना को लेकर हरिद्वार जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। प्रथम चरण में भवनों की गणना (हाउस लिस्टिंग) का कार्य शुरू किया जाएगा, जिसके लिए अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रक्रिया के तहत गांव से लेकर शहर तक प्रत्येक निर्माण और भवन का विस्तृत विवरण एकत्र किया जाएगा।
प्रशासन द्वारा आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में नगर निगम, नगर पालिका, नगर पंचायतों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिले के सभी तहसीलदारों को जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को यह बताया जाएगा कि किस प्रकार प्रत्येक क्षेत्र में भवनों की सही-सही गणना की जाए, कितने आवासीय हैं, और उनके स्वामित्व से जुड़ी जानकारी किस तरह दर्ज की जानी है।
इस संबंध में अपर जिला अधिकारी प्रशासन फीचा राम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार से तीन दिनों तक यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए देहरादून से विशेषज्ञ प्रशिक्षक पहुंचेंगे, जो संबंधित कर्मचारियों को तकनीकी और व्यावहारिक जानकारी प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर के आयोजन से जुड़ी सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।





More Stories
अखिल भारत को जानो प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल और आदर्श बाल निकेतन ने मारी बाजी।
बिजली चोरों पर विद्युत विभाग का बड़ा प्रहार, मंगलौर में संयुक्त टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप, 15 स्थानों पर पकड़ी गई चोरी।
धनोरी क्षेत्र में ऊर्जा निगम की बड़ी कार्रवाई, कोटा खेड़ा और आसफनगर में छापेमारी, 12 बिजली चोर पकड़े गए।