आरिफ नियाज़ी
रुड़की के मंगलौर क्षेत्र में नहर पटरी मार्ग पर हुए ब्लाइंड मर्डर केस का पुलिस ने आज चौंकाने वाला खुलासा कर दिया है। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने सिविल लाइंस कोतवाली में प्रेसवार्ता कर पूरे मामले से पर्दा उठाया। हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जिसके कब्जे से हत्या में इस्तेमाल किया गया पत्थर,लूटी गई 20 हज़ार की नकदी और खून से सनी जैकेट बरामद हुई है।
गौरतलब है कि 17 फरवरी को मंगलौर नहर पटरी मार्ग पुराने पीर के पास एक अज्ञात शव पुलिस ने बरामद किया था शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था । मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने शव के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए थे । शिनाख्त के बाद मृतक की पहचान मंगलौर निवासी प्रदीप के रूप में हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज,तकनीकी साक्ष्य और संदिग्धों से गहन पूछताछ के आधार पर जांच को तेज किया। जाँच में सामने आया कि आरोपी विनायक त्यागी निवासी सराय ज्वालापुर ने शराब पीने के दौरान मृतक के पास नकदी होने की जानकारी मिलने पर लालच में वारदात को अंजाम दिया।
आरोपी ने प्रदीप को पहले गला दबाकर गिराया फिर पत्थर से सिर पर वार कर हत्या कर दी और बीस हजार रुपए लेकर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या का पत्थर,खून से सनी जैकेट और लूटी गई रकम बरामद कर ली है। पुलिस टीम को सम्मान
एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि यह ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करने वाली टीम को पाँच हजार रुपये का नगद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।