आरिफ नियाजी
रुड़की स्थित वरिष्ठ विपणन अधिकारी कार्यालय में उप संभागीय विपणन अधिकारी प्रमोद सती ने खाद्यान्न गोदाम का बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रमोद सती ने कहा कि गोदाम में खाद्यान्न की मात्रा अधिक होने के कारण कई बार जगह की कमी हो जाती है, जिससे कुछ राशन सामग्री को अस्थायी रूप से बाहर रखना पड़ता है। इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए उन्होंने विभाग को पत्र लिखकर अतिरिक्त स्थान और व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की मांग की है।
उन्होंने स्पष्ट किया कि गोदाम की व्यवस्था को और अधिक सुव्यवस्थित व सुरक्षित बनाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे, ताकि खाद्यान्न के भंडारण में किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
निरीक्षण के दौरान उप संभागीय विपणन अधिकारी ने गोदाम परिसर में शौचालय, पेयजल और कार्यालय संबंधी व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों और राशन डीलरों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आधारभूत सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाएगी
चावल आपूर्ति में देरी से डीलरों को हुई परेशानी नहीं होंगी।
प्रमोद सती ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से चावल की आपूर्ति में विलंब होने के कारण राशन डीलरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई बार डीलरों द्वारा गोदाम पर आकर आपूर्ति को लेकर विवाद की स्थिति भी उत्पन्न हो गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि चावल की आपूर्ति निर्धारित मानकों के अनुसार ही की जा रही है और विलंब तकनीकी कारणों से हुआ है।
इसी कारण वे लगातार खाद्यान्न गोदाम का निरीक्षण कर रहे हैं, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की स्थिति उत्पन्न न हो।
अंत में उन्होंने कहा कि गोदाम को और अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित एवं सुविधाजनक बनाने के लिए विभाग लगातार प्रयासरत है और जल्द ही सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे इस मौक़े पर वरिष्ठ विपणन अधिकारी सरिता जी भी उपस्थित रही।





More Stories
पिरान कलियर के साबरी गेस्ट हाउस में उमड़ा मरीज़ों का जनसैलाब, पहली बार लगा भव्य स्वास्थ्य शिविर।
कलियर नगर पंचायत विकास की ओर अग्रसर, वार्ड-3 में लाखों की आंतरिक सड़कों का चेयरमैन प्रतिनिधि ने किया शिलान्यास।
सीबी एस सी बोर्ड मे ग्रीनवे स्कूल का दबदबा, शिवांश गुप्ता ने 98.8% अंकों के साथ किया स्कूल टॉप,स्कूल का नाम किया रोशन।