आरिफ नियाज़ी
मंगलौर क्षेत्र के खेड़ाजट्ट गांव में पूर्व मंत्री करतार सिंह भड़ाना का ग्रामीणों द्वारा फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया गया। गांव पहुंचते ही समर्थकों ने उनका गर्मजोशी से अभिनंदन किया और कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल दिखाई दिया।
इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए करतार सिंह भड़ाना ने कहा कि जैसे ही उन्हें ग्राम प्रधान द्वारा गांव में आने का संदेश मिला, वे तुरंत यहां पहुंच गए। उन्होंने भावुक अंदाज़ में कहा कि उनके दिल में इस क्षेत्र के लिए विशेष स्थान है और वे ऐसा कार्य करना चाहते हैं, जिससे उनके जाने के बाद भी लोग उन्हें याद रखें।ऐतिहासिक विकास कराऊंगा”
भड़ाना ने कहा कि खेड़ाजट्ट और आसपास के क्षेत्र से उनका पुराना नाता रहा है। यदि जनता और भगवान ने उन्हें अवसर दिया तो वे इस क्षेत्र का ऐतिहासिक विकास कराने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे कभी भी गांव के लोगों का सिर झुकने नहीं देंगे और क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा।
अपने संबोधन में उन्होंने हालिया उपचुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि पिछली बार मतगणना में वे मात्र 212 वोटों से पीछे रह गए थे। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि इस बार ऐसी भूल न हो और मिलकर क्षेत्र की तस्वीर बदलने का संकल्प लें।
भड़ाना ने कहा कि वर्तमान विधायक काज़ी निजामुद्दीन को उनसे सबसे अधिक परेशानी है, जबकि वे अलग-अलग राजनीतिक दलों से संबंध रखते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी अपनी पार्टी में किसी को उनसे कोई आपत्ति नहीं है तो काज़ी क्यों परेशान हैँ।
कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास से जुड़ी विभिन्न मांगें उनके समक्ष रखीं। सभा में बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन इंद्रजीत सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व ग्राम प्रधान गौरव चौधरी अशोक कुमार, रविन्द्र सिंह, राजपाल सिंह,समेन्द्र, अनीस अहमद गौड़, रूप चंद्र शर्मा, रविन्द्र सिंह, आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





More Stories
बिझोली स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम, डॉ. अशोक पाल सिंह ने किया आयोजन
एस एस पी नवनीत सिंह ने मगलौर में हुए ब्लाइंड मर्डर केस का किया खुलासा, लूट के इरादे से की गई थी हत्या
रुड़की में खाद्यान्न गोदाम का उप संभागीय विपणन अधिकारी प्रमोद सती ने किया निरिक्षण,व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश