Jan Mudde

No.1 news portal of India

उत्तराखंड हज कमेटी के पुनः चेयरमैन बनने पर खतीब अहमद का हुआ हज हाउस में हुआ भव्य स्वागत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखंड हज कमेटी के पुनः चेयरमैन नियुक्त होने पर हाजी खतीब अहमद का हज हाउस पहुंचने पर फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर समर्थकों और कमेटी सदस्यों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके नेतृत्व में हज व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने की उम्मीद जताई।
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए हज कमेटी के चेयरमैन खतीब अहमद ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट तथा संगठन महामंत्री अजय जी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें दोबारा हज यात्रियों की सेवा का अवसर देकर सरकार ने उनके कार्यों पर विश्वास जताया है।

खतीब अहमद ने कहा कि वह पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि वर्ष 2026 की हज यात्रा पर जाने वाले किसी भी यात्री को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष तैयारी की जाएगी। व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित, पारदर्शी और सुचारू बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस दौरान हज कमेटी के अधिशासी अधिकारी मोहम्मद आरिफ खान ने जानकारी दी कि आगामी अप्रैल माह से हज हाउस को किराये पर उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि किराया दरें गढ़वाल मण्डल विकास निगम की निर्धारित दरों के अनुरूप होंगी, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और आम लोगों को सुविधाजनक दरों पर सेवाएं मिल सकें।

कार्यक्रम में वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स, हज अधिकारी मो. अहसान, पूर्व सभासद अकरम, राशिद सभासद, निसार हुसैन साबरी, शाकिर, डॉ. शहजाद, अज़हर प्रधान, राशिद, गुलज़ार चौधरी, शाकिर पीरजी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

पुनः नियुक्ति के बाद खतीब अहमद के नेतृत्व में हज कमेटी से हज यात्रियों को बेहतर व्यवस्थाएं और सुव्यवस्थित सेवाएं मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369