आरिफ नियाज़ी
ऊर्जा निगम द्वारा बकाया बिजली बिलों की वसूली को लेकर लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चुड़ियाला बिजलीघर की उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन की टीम ने सरठेड़ी और कुंजा गांव में बड़ा बिल वसूली अभियान चलाया।
अभियान के दौरान बिल अदा ना करने पर 25 घरेलू उपभोक्ताओं और 13 निजी नलकूपों के कनेक्शन काट दिए गए। ऊर्जा निगम की इस सख्त कार्रवाई से पूरे दिन गांवों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।
हालांकि इस दौरान टीम ने करीब 3 लाख रुपये की बकाया राशि की वसूली भी की। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता वसीम अहमद ने बताया कि बिल वसूली को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि उच्च अधिकारियों के सख्त निर्देश हैं कि जिन उपभोक्ताओं द्वारा समय पर बिल जमा नहीं किया जा रहा है, उनके कनेक्शन काटे जाएं
उन्होंने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि बिजली बिलों का समय पर भुगतान करें और बिजली चोरी से बचें। यदि कोई उपभोक्ता बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऊर्जा निगम का सहयोग करना और समय पर बिल चुकाना ही सभी के हित में है।
इस मौके पर पूर्व प्रधान मनोज सैनी, आजाद, शहजाद, फुरकान, रविंद्र कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।