Jan Mudde

No.1 news portal of India

भलस्वागाज में जनता के द्वार पहुँची सरकार, शिविर में गूंजी समस्याएं राज्य मंत्री देशराज* *कर्णवाल ने लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पर लगाए गंभीर आरोप

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भगवानपुर के भलस्वागाज गांव में जन-जन की सरकार, जनता के द्वार कार्यक्रम के तहत एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ प्रदेश के तीन राज्य मंत्री प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस शिविर में कुल 60 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से 25 से अधिक शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।

शिविर की अध्यक्षता कर रहे एसडीएम डी.एस. नेगी ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उनके त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री के सलाहकार ठाकुर नरेंद्र सिंह ने सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के शिविरों से आम जनता को बड़ी राहत मिल रही है और समस्याओं का समाधान सीधे मौके पर हो रहा है।

वहीं राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने जनता की समस्याओं को प्राथमिकता से हल करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार सीधे जनता तक पहुँच रही है, जिससे अब अधिकारियों को ढूंढने की मजबूरी नहीं रही।
इस दौरान राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल ने लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भगवानपुर और झबरेड़ा के विधायकों के साथ उनकी कपटपूर्ण सांठगांठ है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सड़कों पर लगाए जाने वाले उद्घाटन बोर्डों और होर्डिंग्स में प्रदेश के मुख्यमंत्री का नाम तक नहीं लिखा जाता, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मंत्री ने स्पष्ट किया कि वे इस मुद्दे को लेकर खुलकर आवाज़ उठाएंगे।
शिविर में चकरोड़, पैमाइश, पेयजल, बिजली और सड़क निर्माण से जुड़ी कई शिकायतें सामने आईं।

इस अवसर पर राज्य मंत्री श्यामवीर सैनी, शोभाराम प्रजापति, भाजपा नेता देवी सिंह राणा, मानकपुर ग्राम प्रधान चौधरी कुलदीप सिंह, प्रधानाचार्य जितेंद्र सिंह पुंडीर, गन्ना समिति के पूर्व चेयरमैन महावीर सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी अभिषेक शुक्ला, भाजपा मंडल महामंत्री रवि चौधरी, विश्वास चौधरी, मंडल अध्यक्ष संदीप रघुवंशी, बीडीओ आलोक गर्ग सहित बड़ी संख्या में विभागीय अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369